होम / एडमिशन-जॉब्स / हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ में कई पदों पर वैकेंसी
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ में कई पदों पर वैकेंसी
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) के साथ काम करने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) के साथ काम करने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, चैनल में तमाम पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिन पदों पर वैकेंसी है, उनमें सीनियर प्रड्यूसर/रनडाउन प्रड्यूसर (आउटपुट), प्रड्यूसर/एसोसिएट प्रड्यूसर (आउटपुट) और असिस्टेंट प्रडयूसर (आउटपुट) शामिल हैं। इसके अलावा चैनल को आईटी और ब्रॉडकास्ट इंजीनियर व ग्राफिक्स डिजाइनर (Wasp 3D/After Effect/PhotoShop) भी चाहिए। ये सभी वैकेंसी लखनऊ के लिए हैं।
इन पदों के लिए अनुभवी कैंडिडेट्स ही आवेदन करें। अनुभव और शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास कम से कम तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। उसे ग्रेजुएट/डिप्लोमा/टेक्निकल होना चाहिए।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे hr@uttarpradeshtv.in पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब्स नौकरी भारत समाचार वैकेंसी मीडिया जॉब्स