होम / रेडियो / पत्रकारों के लिए AIR में कई वैकेंसी, नौ अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
पत्रकारों के लिए AIR में कई वैकेंसी, नौ अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
यह सभी पद दिल्ली के लिए हैं, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
पंकज शर्मा 6 years ago
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के तहत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) में काम करने का पत्रकारों के लिए बहुत ही अच्छा अवसर सामने आया है। दरअसल, ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में न्यूज एडिटर (हिंदी-अंग्रेजी), न्यूज रीडर (अंग्रेजी), न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर (हिंदी) और वेब एडिटर के पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह सभी पद दिल्ली के लिए हैं और कैजुअल आधार पर भरे जाने हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 09 अगस्त, 2019 रखी गई है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र निर्धारित तिथि से पहले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी, नवप्रसारण भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001 के पते पर पहुंच जाने चाहिए।
शैक्षिक योग्यता के तहत न्यूज एडिटर (हिंदी-अंग्रेजी) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पत्रकारिता में डिग्री अथवा एक वर्ष का पीजी डिप्लोमा अथवा रिपोर्टंग/प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एडिटिंग का पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही भाषा पर अच्छी पकड़ होने का साथ ही कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए।
वहीं, न्यूज रीडर (अंग्रेजी) और न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर (हिंदी) पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ ही भाषा में दक्षता होनी चाहिए और प्रसारण के अनुकूल आवाज होनी चाहिए। रेडियो में पत्रकारिता का अनुभव होने के साथ ही कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए। इसके अलावा वेब संपादक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पत्रकारिता में डिग्री अथवा एक वर्ष का पीजी डिप्लोमा अथवा रिपोर्टंग/प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एडिटिंग का पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए।
इस बारे में नियम व अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं के लिए अलग-अलग लिंक दिए जा रहे हैं, जहां पर आप क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो मीडिया जॉब्स न्यूज एडिटर