होम / एडमिशन-जॉब्स / नेशनल बुक ट्रस्ट में विभिन्न पदों पर वैकेंसी, 17 और 19 मई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
नेशनल बुक ट्रस्ट में विभिन्न पदों पर वैकेंसी, 17 और 19 मई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
नई दिल्ली स्थित नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
नई दिल्ली स्थित नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। ये भर्तियां शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आने वाले एनबीटी मुख्यालय में की जाएंगी।
NBT द्वारा जिन पदों पर भर्ती की जा रही है, उनमें शामिल हैं:
-
कंसल्टेंट ग्रेड- II (लिटरेरी क्यूरेटर / लिटरेरी फेस्टिवल डायरेक्टर)
-
सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव
-
ग्राफिक डिजाइनर
-
इवेंट ऑफिसर
-
यंग प्रोफेशनल (कम्युनिकेशंस एंड आउटरीच)
इंटरव्यू की तारीख व समय:
उम्मीदवार 17 मई 2025 (शनिवार) और 19 मई 2025 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
स्थान:
NBT इंडिया मुख्यालय, नेहरू भवन, 5, वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, वसंत कुंज-II, नई दिल्ली – 110070
इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इंटरव्यू के लिए समय पर पहुंचें और साथ ही अधिक जानकारी के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन करें।
टैग्स