होम / एडमिशन-जॉब्स / खराब हुए अमेरिकी मीडिया के हालात, कई आउटलेट्स में हुई छंटनी की घोषणा

खराब हुए अमेरिकी मीडिया के हालात, कई आउटलेट्स में हुई छंटनी की घोषणा

आर्थिक मंदी सुगबुगाहट अब तेज हो चली है। कई बड़ी टेक कंपनियों ने कॉस्ट-कटिंग के नाम पर छंटनी शुरू कर दी है, लिहाजा मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

आर्थिक मंदी सुगबुगाहट अब तेज हो चली है। कई बड़ी टेक कंपनियों ने कॉस्ट-कटिंग के नाम पर छंटनी शुरू कर दी है, लिहाजा मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा है। इन दिनों अमेरिकी मीडिया के हालात भी बेहद खराब हैं। सीएनएन (CNN) से लेकर वॉशिंगटन पोस्ट जैसे बड़े मीडिया हाउस तक मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं। आने वाले समय में सीएनएन व वॉशिंगटन पोस्ट ने आर्थिक मंदी को देखते हुए कंपनी में छंटनी करने की घोषणा की है।

वहीं, वॉक्स मीडिया (Vox Media) , जोकि ‘वॉक्स’ और ‘द वर्ज’ वेबसाइट्स के साथ-साथ ऐतिहासिक न्यूयॉर्क मैगजीन और इसके ऑनलाइन वेबसाइट्स का स्वामित्व रखता है, ने भी घोषणा की कि वह अपने सात प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी करेगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NBC, MSNBC, Buzzfeed और अन्य आउटलेट्स भी छंटनी करेगा।

शुक्रवार को एम्प्लॉयीज को भेजे एक ज्ञापन में, वॉक्स मीडिया के सीईओ जिम बैंकोफ ने घोषणा की कि हमारे बिजनेस व इंडस्ट्री को प्रभावित करने वाले चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण के कारण विभिन्न विभागों में लगभग सात प्रतिशत एम्प्लॉयीज की छंटनी करने का कठिन फैसला लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप के 1,900 एम्प्लॉयीज में से लगभग 130 को बाहर का रास्ता दिखाया गया जाएगा।   

 


टैग्स अमेरिकी मीडिया जॉब छंटनी नौकरी
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

35 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago