होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ से जुड़ने का अच्छा मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
‘Times Network’ से जुड़ने का अच्छा मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, ‘टाइम्स नेटवर्क’ को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों की तलाश है। इसके लिए नेटवर्क की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदकों की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने का एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। न्यूज मीडिया में काम करने का अनुभव जरूरी है। बिजनेस न्यूज की यदि समझ है तो उसे अतिरिक्त योग्यता के रूप में गिना जाएगा।
बता दें कि ये नियुक्तियां मुंबई के लिए होनी हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदकों के पास मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे rajeev.pandey@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स सोशल मीडिया टीम