होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन
‘Times Network’ दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) अपने यहां नौकरी का मौका दे रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) अपने यहां नौकरी का मौका दे रहा है। दरअसल, ‘टाइम्स नेटवर्क’ में सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव और फोटोगैलरी एडिटर के पद पर वैकेंसी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
दोनों पद नोएडा के लिए हैं। इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों के पास मास कम्युनिकेशंस, एडवर्टाइजिंग/मीडिया, भाषा विज्ञान/लैंग्वेजेज में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव पद के लिए कम से कम एक साल और फोटोगैलरी एडिटर पद के लिए चार साल अथवा उससे ज्यादा का अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक manoj.sindhwal@timesgroup.com पर अपना अपडेटेड रिज्युमे भेज सकते हैं। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका जिक्र करना न भूलें। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापनों से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव फोटोगैलरी एडिटर