होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ को चाहिए कंटेंट प्रड्यूसर, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
‘Times Network’ को चाहिए कंटेंट प्रड्यूसर, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी बेहतरीन अवसर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी बेहतरीन अवसर है।
दरअसल, टाइम्स नेटवर्क को ‘गैजेट टाइम्स’ (Gadget Times) के लिए कंटेंट प्रड्यूसर की जरूरत है। इसके लिए नेटवर्क की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, चुने गए आवेदक को टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें कवर करनी होंगी। आवेदकों के पास शून्य से तीन साल तक का अनुभव होना चाहिए। टेक न्यूज कवर करने का पूर्व अनुभव होना आवश्यक नहीं है।
आवेदक को कैमरा फेस करने में सहज होना चाहिए। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और शॉर्ट वीडियो के कंटेंट के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। तय समय में स्क्रिप्ट लिखने में सक्षम होना चाहिए। यदि कैमरा संभालना आता है तो यह अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी।
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड पर स्कैन कर अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स कंटेंट प्रड्यूसर गैजेट टाइम्स