होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने आकाशवाणी के कई केंद्रों के लिए कॉपी एडिटर के पद पर निकाली वैकेंसी

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के कई केंद्रों के लिए कॉपी एडिटर के पद पर निकाली वैकेंसी

जॉब तलाश रहे पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल प्रसार भारती ने देश के कई राज्यों में आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों पर कॉपी एडिटर के लिए भर्तियां निकाली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जॉब तलाश रहे पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल प्रसार भारती ने देश के कई राज्यों में आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों पर कॉपी एडिटर के लिए भर्तियां निकाली है, जिनमें गुवाहटी, गंगटोक, देहरादून, कटक, चेन्नई, शिमला, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, भोपाल, बेंगलुरु, ऐजावल, अहमदाबाद, अगरतला, हैदराबाद, इंफाल, ईटागनगर, जयपुर, जालंधर, जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, लेह, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, पणजी, पटना, पांडुचेरी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, विजयवाड़ा, पोर्टब्लेयर और तिरुवंतपुरम शामिल हैं।

बता दें कि यह वैकेंसी पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एक साल के लिए होगी, लेकिन ऑर्गनाइजेशन की जरूरत और आपकी परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री  के साथ मेनस्ट्रीम मीडिया में पांच वर्षों का अनुभव होना चाहिए। या फिर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पत्रकारिता, संचार या फिर इसके समकक्ष में डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होने के साथ मेनस्ट्रीम मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

 उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी भाषा में दक्षता होनी चाहिए। इसके साथ ही जिस केंद्र के लिए आवेदन किया गया है, वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है, जैसा कि आवेदन पत्र में दिया गया है।

उम्मीदवारों को सोशल मीडिया व सर्च इंजन पर भी काम करना आना चाहिए।  इसके अतिरिक्त आयु सीमा नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

वे उम्मीदवार जो पात्र हैं और प्रसार भारती द्वारा बताए गए नियमों व शर्तों के आधार पर काम करने के इच्छुक हैं, आवेदन पत्र जारी करने की तारीख (30 जनवरी 2024) से दस दिनों के भीतर यानी 30 मई तक प्रसार भारती के आवेदन पोर्टल https://applications.prasarbharat.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। यदि आवेदन करते समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है, तो उसके स्क्रीनशॉट के साथ hrcellpbs@prasarbharati.gov.in पर अपनी समस्या ई-मेल कर सकते हैं।

अधिक जानकारी व कई अन्य पदों पर वैकेंसी देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/


टैग्स जॉब्स प्रसार भारती नौकरी वैकेंसी
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago