होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती में प्रड्यूसर व वीडियो एडिटर समेत कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

प्रसार भारती में प्रड्यूसर व वीडियो एडिटर समेत कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

प्रसार भारती ने अपनी रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन के भुवनेश्वर केंद्र के लिए भर्तियां निकाली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

प्रसार भारती ने अपनी रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन के भुवनेश्वर केंद्र के लिए भर्तियां निकाली है। इस रीजनल न्यूज यूनिट में विभिन्न कैटेगरी के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट (12 पद), कैजुअल वीडियो एडिटर (07 पद), कैजुअल प्रड्यूसर (05 पद), कैजुअल वेबसाइट असिसटेंट (04 पद), कैजुअल न्यूज रीडर (उड़िया) (06 पद)और कैजुअल न्यूज रिपोर्टर (उड़िया) (02 पद) के पद शामिल हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।

शैक्षिक योग्यता:

प्रसार भारती में निकली भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। अन्य योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट- जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए। साथ ही न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। ओडिया और अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर पर टाइपिंग आनी चाहिए।

कैजुअल वीडियो एडिटर- 12वीं पास होने के साथ फिल्म एवं वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा। साथ ही कम से कम दो साल का अनुभव।

कैजुअल प्रड्यूसर- टीवी और रेडियो प्रॉडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा। कम से कम तीन साल का अनुभव।

कैजुअल वेबसाइट असिस्टेंट- जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा। ओडिया और अंग्रेजी में टाइपिंग स्किल।

कैजुअल न्यूज रीडर- ग्रेजुएट होना चाहिए। उडिया भाषा में लिखना, पढ़ना और टाइपिंग आनी चाहिए।

कैजुअल न्यूज रिपोर्टर- ग्रेजुएट होना चाहिए। जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा। कम से कम तीन साल का अनुभव। मैट्रिक ओडिया भाषा के साथ किया होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन:

प्रसार भारती की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। आवेदन फॉर्म के साथ-साथ संबंधित डॉक्यूमेंट्स को संलग्न कर नीचे दिए पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना है-  

डायरेक्टर (न्यूज), रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, पोस्ट-सैनिक स्कूल, भुवनेश्वर, पिन-751005 

अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2022/09/Advt-for-empanelment-of-Casual-Assignees-by-RNU-Bhubaneswar-.pdf


टैग्स प्रसार भारती एडिटर नौकरी
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago