होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों को नौकरी का मौका दे रही है यह न्यूज वेबसाइट
पत्रकारों को नौकरी का मौका दे रही है यह न्यूज वेबसाइट
इन पदों पर काम करने के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही किसी भी मुद्दे पर विश्लेषण करने की क्षमता होनी चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए बेहतर अवसर सामने आया है। दरअसल, न्यूज वेबसाइट ‘सुदामा न्यूज’ (www.sudamanews.com) को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए पांच एंकर सह पत्रकार की आवश्यकता है। इन पदों पर काम करने के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर विश्लेषण करने की क्षमता होनी आवश्यक है।
ऐसे महिला व पुरुष जिनकी उम्र अधिकतम 30 वर्ष हो, वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे sudamanews@gmail.com पर भेज सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को स्वतः फोन किया जाएगा। बता दें कि यह नियुक्ति केवल मुजफ्फरपुर के लिए है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीडिया जॉब्स सुदामा न्यूज