चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस, पैकेज राइटिंग और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
TV न्यूज प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी का शानदार मौका है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए आउटपुट प्रोड्यूसर्स (Output Producers) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास टीवी न्यूज इंडस्ट्री में काम करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
नियुक्ति नोएडा स्थित कार्यालय के लिए की जाएगी। चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस (Strong News Sense), पैकेज राइटिंग (Perfect Package Writing) और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और पोर्टफोलियो talent@bagconvergence.in पर भेज सकते हैं। इस नियुक्ति के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
View this post on Instagram
दूरदर्शन केंद्र जम्मू में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने दो अलग-अलग कैटेगरी में कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दूरदर्शन केंद्र जम्मू में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने दो अलग-अलग कैटेगरी में कैजुअल असाइनी (Casual Assignees) के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें डोगरी भाषा के कॉपी एडिटर और वीडियोग्राफर के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को 18 दिसंबर 2026 तक आवेदन करना होगा।
दूरदर्शन केंद्र जम्मू की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर 21 से 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा और उन्हें हर दिन, प्रति शिफ्ट 1,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी होना वांछनीय है। इसके अलावा संबंधित भाषा में मैट्रिक पास होना और किसी मीडिया संस्थान, खासकर ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में न्यूज से जुड़े काम का तीन साल का अनुभव होना भी वांछनीय योग्यता में शामिल है।
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिल्म और वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है।
कितनी मिलेगी फीस?
दोनों कैटेगरी में चयनित उम्मीदवारों को 1,500 रुपये प्रति दिन, प्रति शिफ्ट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा और एक महीने में अधिकतम सात दिन तक ही ड्यूटी मिल सकेगी।
नौकरी से जुड़ी जरूरी शर्तें
यह नियुक्ति नियमित या स्थायी नौकरी नहीं होगी, बल्कि पूरी तरह कैजुअल आधार पर होगी। उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर ड्यूटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें सामान्य कामकाजी समय के अलावा भी काम करना पड़ सकता है।
चयनित उम्मीदवार भविष्य में नियमित नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है। अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। वहीं, इंटरव्यू, ऑडिशन या स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए टीए/डीए भी नहीं दिया जाएगा।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म (Annexure A) भरकर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन इस पते पर भेजना है:
इंचार्ज, रीजनल न्यूज यूनिट (RNU),
दूरदर्शन केंद्र, ताली मोड़, जानीपुर, जम्मू।
आवेदन पहुंचने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2026 है। आवेदन हाथों-हाथ या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक में देरी की जिम्मेदारी दूरदर्शन केंद्र की नहीं होगी। उम्मीदवार चाहें तो निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ अपना विस्तृत सीवी भी लगा सकते हैं, लेकिन निर्धारित फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।
आवेदन के साथ लगाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, भाषा संबंधी जानकारी और कार्य अनुभव का विवरण देना होगा। इसके अलावा हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में अलग-अलग पदों पर कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दूरदर्शन में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा मौका है। प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में अलग-अलग पदों पर कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत न्यूज रीडर, एडिटोरियल असिस्टेंट, कॉपी एडिटर, न्यूज रिपोर्टर, असेंबली रिपोर्टर, असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर, वीडियो एडिटर और रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
प्रसार भारती की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र सीमा तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के मुताबिक काम दिया जाएगा और उन्हें तय शुल्क के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
किन पदों पर कितनी मिलेगी फीस?
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल आठ श्रेणियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पदों के अनुसार उम्र सीमा और प्रतिदिन मिलने वाली फीस इस प्रकार है:
|
पद |
उम्र सीमा |
प्रतिदिन फीस |
|
न्यूज रीडर (ओडिया) |
21-40 साल |
₹1,650 से ₹2,400 |
|
एडिटोरियल असिस्टेंट |
25-50 साल |
₹2,400 |
|
कॉपी एडिटर |
21-50 साल |
₹1,500 |
|
न्यूज रिपोर्टर |
21-50 साल |
₹1,875 से ₹2,400 |
|
असेंबली रिपोर्टर |
21-50 साल |
₹1,500 |
|
असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर |
21-50 साल |
₹2,100 |
|
वीडियो एडिटर |
21-50 साल |
₹1,500 |
|
रिसोर्स पर्सन |
21-50 साल |
₹1,500 |
न्यूज रीडर के मामले में एक शिफ्ट में कई बुलेटिन पढ़ने पर नए उम्मीदवारों को 1,875 रुपये और तीन साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 2,400 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। वहीं, एक शिफ्ट में एक बुलेटिन पढ़ने पर 1,650 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। न्यूज रिपोर्टर के लिए भी नए उम्मीदवारों की फीस 1,875 रुपये और तीन साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों की फीस 2,400 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
न्यूज रीडर (ओडिया): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ओडिया भाषा पर अच्छी पकड़, सही उच्चारण, आवाज और कैमरे के सामने सहज रहने की क्षमता जरूरी है। क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी भी होनी चाहिए।
एडिटोरियल असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गनाइजेशन में कम से कम तीन साल का अनुभव मांगा गया है।
कॉपी एडिटर: ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा के साथ ओडिया भाषा का ज्ञान जरूरी है। मीडिया संस्थान में न्यूज से जुड़े काम का तीन साल का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
न्यूज रिपोर्टर और असेंबली रिपोर्टर: ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा और ओडिया भाषा की जानकारी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर: ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। न्यू मीडिया ऑपरेशन की जानकारी और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
वीडियो एडिटर: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिल्म और वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना चाहिए।
रिसोर्स पर्सन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और न्यूज स्क्रिप्ट लिखने, अनुवाद, कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिजिटल मीडिया ऑपरेशन या संबंधित काम में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है।
कैसे होगा चयन और आवेदन?
नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, उम्र और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार स्किल टेस्ट, ऑडिशन, इंटरव्यू या स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रसार भारती की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्म (Annexure-II) भरना होगा। इसके साथ शैक्षणिक योग्यता, उम्र, अनुभव और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी।
आवेदन ईमेल या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे जा सकते हैं।
आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हर पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा।
नियमित नौकरी नहीं, कैजुअल आधार पर होगा काम
यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि यह भर्ती नियमित नौकरी के लिए नहीं है। प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के मुताबिक कैजुअल आधार पर काम दिया जाएगा। पैनल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार को हर महीने काम मिलेगा।
एक महीने में सामान्य तौर पर अधिकतम सात असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, पैनल में चयनित उम्मीदवार नियमित नियुक्ति या स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। यह पैनल दो साल के लिए मान्य होगा, हालांकि DD News के महानिदेशक इसे आगे बढ़ा सकते हैं।
आवेदन नोटिफिकेशन के प्रसार भारती की वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तारीख (18 नवंबर 2026) से 21 दिनों के भीतर करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर देख लें।
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/11/CASUAL-NIA-BBSR-PB-VACANCY.pdf
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर (सांकेतिक भाषा दुभाषिया) के तौर पर काम करने के इच्छुक लोगों को राहत दी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर (सांकेतिक भाषा दुभाषिया) के तौर पर काम करने के इच्छुक लोगों को राहत दी है। केंद्र ने कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है। इससे इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
प्रसार भारती की रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र भोपाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर के पैनल में शामिल होने के लिए पहले जारी आवेदन आमंत्रण की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। अब उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 (गुरुवार) तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
डाक से या खुद पहुंचकर जमा कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर भेजने होंगे। इसके लिए स्पीड पोस्ट, कूरियर या खुद जाकर आवेदन जमा करने का विकल्प दिया गया है।
आवेदन की हार्ड कॉपी और दस्तावेज इस पते पर भेजने होंगे:
निदेशक (समाचार)
दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स,
भोपाल, मध्य प्रदेश।
आवेदन 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
14 अक्टूबर की अधिसूचना में मिलेंगी पूरी जानकारी
प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के अलावा बाकी सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म, पात्रता और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट www.prasarbharati.gov.in के वैकेंसी सेक्शन में 14 अक्टूबर 2026 को जारी विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने कॉपी एडिटर (बुंदेली) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार का भोपाल का निवासी होना जरूरी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दूरदर्शन की रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने कॉपी एडिटर (बुंदेली) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार का भोपाल का निवासी होना जरूरी है। यह नियुक्ति नियमित नौकरी के बजाय कैजुअल असाइनमेंट के आधार पर होगी।
इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री अथवा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव और बुंदेली भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी होना भी वांछनीय योग्यता में शामिल है।
हर असाइनमेंट के लिए मिलेंगे 1,500 रुपये
नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को 1,500 रुपये प्रतिदिन प्रति शिफ्ट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, एक महीने में अधिकतम सात असाइनमेंट ही दिए जा सकते हैं। इस तरह उम्मीदवार को हर महीने अधिकतम सात असाइनमेंट मिल सकते हैं।
दूरदर्शन ने साफ किया है कि यह कैजुअल असाइनमेंट के लिए पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया है, न कि नियमित पद पर भर्ती। पैनल में शामिल होने वाले उम्मीदवार भविष्य में स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। मौजूदा पैनल में शामिल दूरदर्शन भोपाल के उम्मीदवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म (Annexure-A) भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। इनमें शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र, उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र शामिल हैं।
आवेदन नोटिफिकेशन के वेबसाइट या अखबार में प्रकाशित होने की तारीख (4 नवंबर 2026) से एक महीने के भीतर जमा करना होगा। उम्मीदवार आवेदन को खुद जाकर या स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं:
पता: निदेशक समाचार, क्षेत्रीय समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स, भोपाल-462013।
आवेदन सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर कैजुअल असाइनमेंट के पद का नाम लिखना जरूरी है। आवेदन कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। हालांकि, चयन के दौरान उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, कंप्यूटर आधारित टेस्ट या एडिटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/11/Bundeli-Copy-Editor-Advertisement.pdf
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग (Department of Publication) में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव की तैयारी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग (Department of Publication) में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव की तैयारी है। विभाग ने इसके लिए भर्ती नियमों (Recruitment Rules) का ड्राफ्ट जारी किया है और संबंधित पक्षों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
प्रकाशन विभाग ने इस संबंध में 2026 के प्रस्तावित भर्ती नियम मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। इच्छुक पक्ष अपने सुझाव और टिप्पणियां ई-मेल के जरिए acop-dep@nic.in पर भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया भर्ती नियमों में बदलाव को अंतिम रूप देने से पहले की जा रही है।
12वीं पास होना जरूरी, टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा
प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, LDC के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी होगा। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
ड्राफ्ट में सीधे भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सरकारी निर्देशों के मुताबिक अधिकतम 40 साल तक की उम्र में छूट देने का प्रावधान भी है। भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए होने पर उम्र तय करने की महत्वपूर्ण तारीख आयोग निर्धारित करेगा।
50% पदों पर सीधी भर्ती, बाकी प्रमोशन से
प्रस्तावित भर्ती नियमों में कुल पदों को भरने के लिए तीन तरीके बताए गए हैं। इनके मुताबिक:
विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कर्मचारियों के लिए यह सीमा 50 साल होगी।
दो साल की होगी प्रोबेशन अवधि
ड्राफ्ट के मुताबिक, LDC के पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की प्रोबेशन अवधि दो साल होगी। इन पदों को ग्रुप-C (नॉन-गजेटेड) श्रेणी में रखा गया है और इनके लिए पे मैट्रिक्स का लेवल-2 प्रस्तावित है।
फिलहाल ये नियम प्रस्ताव के स्तर पर हैं। मंत्रालय की ओर से मांगे गए सुझावों और टिप्पणियों के बाद भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Keywords:
संपादकीय सावधानी: यह भर्ती का विज्ञापन नहीं है, बल्कि भर्ती नियमों में प्रस्तावित बदलाव का ड्राफ्ट है। इसलिए इसे LDC की नई भर्ती या आवेदन शुरू होने की खबर के रूप में पेश न करें। साथ ही, 30 दिन की अवधि ड्राफ्ट अपलोड होने की तारीख से गिनी जाएगी, केवल दस्तावेज पर लिखी तारीख से नहीं।
WION ने न्यूज एंकर, प्रोड्यूसर और रिपोर्टर समेत कई पदों पर हायरिंग शुरू की है। नोएडा के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में भी रिपोर्टिंग के अवसर उपलब्ध हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल WION ने अपनी न्यूज टीम को मजबूत करने के लिए कई पदों पर हायरिंग शुरू की है। कंपनी की ओर से साझा किए गए जॉब पोस्टर के मुताबिक, नोएडा लोकेशन के लिए न्यूज एंकर, असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर, प्रोड्यूसर/सीनियर प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर के पदों पर अवसर हैं।
असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर की भूमिका न्यूज आउटपुट, प्रोग्रामिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी होगी। वहीं, प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर के लिए न्यूज आउटपुट डेस्क तथा सीनियर प्रोड्यूसर के लिए बिजनेस डेस्क में पद उपलब्ध हैं।
इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में रिपोर्टर के पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं। ये पद साउथ रीजन की रिपोर्टिंग से जुड़े होंगे।
कंपनी ने इन भूमिकाओं के लिए करंट अफेयर्स की मजबूत समझ, अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, बेहतर एडिटोरियल और न्यूज जजमेंट, इनोवेटिव स्टोरी-फर्स्ट सोच और डेडलाइन के अनुसार काम करने की क्षमता को जरूरी बताया है।
WION के मुताबिक, नई टीम का हिस्सा बनने वाले प्रोफेशनल्स को तेज रफ्तार न्यूजरूम में काम करने, अलग-अलग टीमों के साथ सहयोग करने और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पोस्ट में दिए गए लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) ने एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट (Executive Assistant) के पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत एक पद भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार के पास अंग्रेजी में ऑनर्स या ह्यूमैनिटीज में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अंग्रेजी में मजबूत संवाद कौशल रखने वाले अन्य स्नातक भी इस पद के लिए योग्य हैं।
इस पद के लिए कार्यालय प्रशासन, फाइलिंग, ड्राफ्टिंग और नोटिंग से जुड़े कामों में 2 से 3 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को अंग्रेजी और हिंदी में लिखने व बोलने की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा, एमएस ऑफिस और एक्सेल का ज्ञान तथा स्वतंत्र रूप से नोटिंग और ड्राफ्टिंग करने की क्षमता भी जरूरी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों के साथ 2 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
इंटरव्यू का स्थान नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 है। भर्ती की पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर जा सकते हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

इंडिया न्यूज और न्यूजएक्स के लिए कॉरपोरेट व रिटेल सेल्स की जिम्मेदारी संभालने वाले उम्मीदवारों की तलाश, दिल्ली-एनसीआर में होगी नियुक्ति
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) ने अपने न्यूज चैनल इंडिया न्यूज (India News) और न्यूजएक्स (NewsX) में सीनियर मैनेजर-सेल्स के पद पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए कॉरपोरेट और रिटेल सेल्स के क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 5 से 12 साल का अनुभव मांगा गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, कंपनी को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है, जिनका कॉरपोरेट और रिटेल सेल्स के क्षेत्र में मजबूत नेटवर्क हो। मीडिया, न्यूज और ब्रॉडकास्टिंग सेल्स के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम्युनिकेशन की अच्छी क्षमता के साथ क्लाइंट्स के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का कौशल होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का लक्ष्य आधारित नजरिया और स्ट्रैटेजिक सोच भी इस पद के लिए अहम है।
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को कॉरपोरेट और रिटेल सेल्स से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभालनी होगी। यह भर्ती दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के लिए है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे deepti.katiyar@itvnetwork.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दिल्ली स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में सलाहकार (Advisor) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दिल्ली स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में सलाहकार (Advisor) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-14 के तहत 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
TRAI ने 22 अक्टूबर, 2026 को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया के साथ संबंधित विभागों से जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, स्वायत्त निकायों, वैधानिक संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त शोध संस्थानों में कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को निर्धारित सेवा संबंधी शर्तों में से किसी एक को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ दूरसंचार, उद्योग, वित्त, लेखा, कानून, प्रबंधन या उपभोक्ता मामलों के क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव जरूरी है।
वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा क्या है?
प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की आयु 58 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन साल के लिए होगी या उम्मीदवार के सेवानिवृत्त होने तक, इनमें से जो भी पहले हो।
कहां और कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार TRAI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://vacancies.trai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। संबंधित मंत्रालय, विभाग या संगठन को आवेदन की सत्यापित प्रति के साथ पिछले पांच साल के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट/कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (ACR/APAR), सतर्कता एवं अनुशासन संबंधी मंजूरी और कैडर क्लीयरेंस जैसे जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे।
ये दस्तावेज ऐसे उम्मीदवारों के संबंध में भेजे जाने हैं, जिन्हें चयन होने पर संबंधित विभाग तत्काल TRAI की सेवा के लिए उपलब्ध करा सकता है।
आवेदन और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर, 2026 है।
दस्तावेज वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी (HR), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, छठी मंजिल, टावर-F, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 के पते पर भेजने होंगे।
TRAI के बारे में
TRAI की स्थापना भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 के तहत की गई थी। यह दूरसंचार सेवाओं को नियंत्रित करने, सेवा प्रदाताओं और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा दूरसंचार क्षेत्र के व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। वर्ष 2004 से प्रसारण और केबल सेवाओं के नियमन से जुड़े कार्य भी TRAI को सौंपे गए हैं।
प्रसार भारती के तहत आने वाले आकाशवाणी, देहरादून ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लिए अंशकालिक संवाददाता (पार्ट-टाइम कॉरेस्पॉन्डेंट यानी PTC) के पद पर आवेदन मांगे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती के तहत आने वाले आकाशवाणी, देहरादून ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लिए अंशकालिक संवाददाता (पार्ट-टाइम कॉरेस्पॉन्डेंट यानी PTC) के पद पर आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
आकाशवाणी की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास पत्रकारिता का कम से कम दो साल का अनुभव हो।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन में दी गई अंतिम तारीख तक 24 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का पौड़ी जिले के जिला मुख्यालय या वहां से 10 किलोमीटर के दायरे में रहना जरूरी है। इसके साथ ही उसे कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए और समाचार जुटाने के लिए जरूरी उपकरण भी उसके पास होने चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समाचारों की रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने योग्य योग्यता के तौर पर रखा गया है।
कितनी मिलेगी रकम?
आकाशवाणी के मुताबिक, इस पद पर काम करने वाले संवाददाता को औसतन 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस रकम में आने-जाने और टेलीफोन का खर्च भी शामिल है। वास्तविक भुगतान तय दिशा-निर्देशों और काम के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि अनुबंध के आधार पर दी जाने वाली नियुक्ति है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, पत्रकारिता के अनुभव और पौड़ी जिले व उत्तराखंड की जानकारी को परखा जाएगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को समसामयिक घटनाओं, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और रेडियो समाचारों की समझ के आधार पर भी आंका जाएगा। उनकी पत्रकारिता की क्षमता, समाचार लिखने के कौशल और संचार तकनीक से परिचित होने को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार के काम की शुरुआती तीन महीने तक निगरानी की जाएगी। इस दौरान अनुबंध हर महीने नवीनीकृत किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर सालाना अनुबंध दिया जा सकता है, जो उम्मीदवार के 60 साल की उम्र तक जारी रह सकता है। इसके लिए रीजनल न्यूज यूनिट के प्रमुख की ओर से काम के संतोषजनक होने का प्रमाण जरूरी होगा।
कौन आवेदन नहीं कर सकता?
केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन में पहले से सेवा दे रहे लोगों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में काम करने वाले कर्मचारियों पर इस भर्ती में विचार नहीं किया जाएगा। किसी राजनीतिक दल के सदस्य भी इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।
कहां और कैसे भेजें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां और हाल की एक तस्वीर भेजनी होगी। आवेदन रजिस्टर्ड डाक से नीचे दिए गए पते पर पहुंचना चाहिए:
प्रमुख, कार्यालय प्रमुख
आकाशवाणी, देहरादून
डाकघर: अजाबपुर कलां
देहरादून – 248001
आवेदन फॉर्म प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:
https://prasarbharati.gov.in/en/pbvacancies/
आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आवेदन के साथ उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, एसएसएलसी प्रमाणपत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों में से किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति देनी होगी। इसके अलावा, पते के प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा और कार्य अनुभव से जुड़े प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी लगानी होंगी।
आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता और काम के अनुभव का ब्योरा देना होगा। साथ ही, कंप्यूटर की जानकारी, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समाचार भेजने की क्षमता, वीडियो कैमरे की उपलब्धता और ऑडियो-विजुअल कवरेज के अनुभव से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आकाशवाणी, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।