होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘नेशनल बुक ट्रस्ट’ को चाहिए एडिटोरियल असिस्टेंट, 25 सितंबर को होंगे वॉक इन इंटरव्यू

‘नेशनल बुक ट्रस्ट’ को चाहिए एडिटोरियल असिस्टेंट, 25 सितंबर को होंगे वॉक इन इंटरव्यू

‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ (नेशनल बुक ट्रस्ट) में एडिटोरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के एक पद पर वैकेंसी है। इसके लिए ‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ की ओर से इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ (नेशनल बुक ट्रस्ट) में एडिटोरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के एक पद पर वैकेंसी है। इसके लिए ‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ की ओर से इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस पद पर भर्ती के लिए 25 सितंबर 2023 को अपराह्न तीन बजे से चार बजे के बीच दिल्ली में वसंत कुंज स्थित नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, नेहरू भवन में वॉक इन इंटरव्यू होंगे। चुने गए आवेदक को 45 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति कॉन्ट्रैकेट बेस यानी अनुबंध के आधार पर शुरुआत में छह महीने के लिए होगी। हालांकि, चयनित उम्मीदवार के प्रदर्शन अथवा संस्थान की जरूरत के आधार पर इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।  

इस पद के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव और आयुसीमा की बात करें तो आवेदक के पास किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा में पारंगत होना चाहिए। वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन कम्युनिकेशन सॉफ्टवेयर, एक्सेल और गूगल फॉर्म्स आदि की जानकारी होनी चाहिए।

वांछित योग्यता की बात करें तो अंग्रेजी भाषा में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। किसी पब्लिशिंग कंपनी में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक की उम्रसीमा 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।   

इस नियुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी आप यहां क्लिक कर अथवा नीचे दिए गए विज्ञापन से हासिल कर सकते हैं।


टैग्स नौकरी वैकेंसी वॉक इन इंटरव्यू राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नेशनल बुक ट्रस्ट हायरिंग एडिटोरियल असिस्टेंट संपादकीय सहायक
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago