होम / एडमिशन-जॉब्स / पब्लिक रिलेशंस, कंटेंट राइटिंग/सोशल मीडिया के क्षेत्र में नौकरी का बेहतर मौका
पब्लिक रिलेशंस, कंटेंट राइटिंग/सोशल मीडिया के क्षेत्र में नौकरी का बेहतर मौका
इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, अनुभवी को दी जाएगी वरीयता
पंकज शर्मा 6 years ago
यदि आप पब्लिक रिलेशंस, कंटेंट राइटिंग या सोशल मीडिया के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल, लखनऊ से जल्द शुरू होने वाली पीआर एजेंसी ‘ब्लूवर्ड्स कम्युनिकेशन’ (bluebirds communication) ने इन क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद लखनऊ के लिए हैं। हालांकि, इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अन्य जिलों के आवेदकों के लिए लखनऊ के अलावा दिल्ली-नोएडा में टेस्ट का ऑप्शन होगा, लेकिन नियुक्ति के बाद कार्यक्षेत्र लखनऊ ही रहेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को सामान्य इंग्लिश और हिंदी की जानकारी होना जरूरी है। इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी और मीडिया जगत की जानकारी रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। टाइपिंग अनिवार्य है।
पद का नाम और वैकेंसी की संख्या नीचे दी जा रही है।
पब्लिक रिलेशंस असिस्टेंट (Public Relations Assistant)-5
पब्लिक रिलेशंस को-ऑर्डिनेटर (Public Relations Coordinator)-2
पब्लिक रिलेशंस स्पेशलिस्ट (Public Relations Specialist0-2
पब्लिक रिलेशंस मैनेजर (Public Relations Manager)-1
सोशल मीडिया मैनेजर (Social media manager)-7
अंग्रेजी के लिए कंटेंट एडिटर कम राइटर (Content Editor cum writer) (English)-5
हिंदी के लिए कंटेंट एडिटर कम राइटर (Content Editor cum writer) (हिंदी)-9
विडियो एडिटर (Video editor)-2
फोटोशॉप स्पेशलिस्ट 9Photoshop specialist)-2
ग्राफिक्स डिजायनर (Graphic designer)-2
इंटर्न करने के इच्छुक लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
कंटेंट एडिटिंग (Content Editing)-2
सोशल मीडिया (Social Media)-2
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक jobs.bbmedia@gmail.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। मेल के सब्जेक्ट में पोस्ट का नाम जरूर लिखें।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीडिया जॉब्स ब्लूवर्ड्स कम्युनिकेशन