होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC में एडमिशन चाहने वालों के लिए बहुत काम की है ये खबर

IIMC में एडमिशन चाहने वालों के लिए बहुत काम की है ये खबर

आईआईएमसी ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रमुख मीडिया शिक्षण संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व अंतिम तिथि 9 अगस्त 2021 थी। प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट iimc.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं।

इन पाठ्यक्रमों के लिए कर सकते हैं आवदेन

प्रवेश प्रभारी प्रो. राजेश कुमार के अनुसार ‘आईआईएमसी‘ के छह परिसरों में संचालित होने वाले आठ पाठ्यक्रमों की 476 सीटों के लिए इस वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये परिसर नई दिल्ली, ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू में हैं। आईआईएमसी हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन, ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करता है।

‘एनटीए’ करेगा प्रवेश परीक्षा का आयोजन

प्रो. कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन ‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी‘ (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। देश के 25 शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं एडमिशन प्रोस्पेक्टस आईआईएमसी की वेबसाइट www.iimc.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

29 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

इस वर्ष 29 अगस्त 2021, रविवार को दो अलग-अलग सत्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क तथा रेडियो एवं टेलीविजन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। क्षेत्रीय भाषा पत्रकारिता पाठ्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता के पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और मीडिया एवं संचार के क्षेत्र से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। क्षेत्रीय भाषा पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पूछे जाने वाले प्रश्न क्षेत्रीय भाषा में होंगे एवं अन्य पाठ्यक्रमों के प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।

एक से अधिक कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

विद्यार्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक ही आवेदन पत्र भरना होगा, लेकिन उन्हें आवेदन पत्र में क्रमानुसार अपनी पाठ्यक्रम वरीयता का उल्लेख करना होगा और प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रो. कुमार ने कहा कि इसलिए सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें।

कौन कर सकता है आवेदन

जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे आईआईएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। चयन होने पर ऐसे विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2021 तक अपनी प्रोविजनल मार्कशीट या सर्टिफिकेट की मूल प्रति जमा करानी होगी। इन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर केवल तभी डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा, जब आईआईएमसी के कार्यालय में सत्यापन के लिए वे मूल डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

ये होगी आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1996 को या उसके बाद (1 अगस्त, 2021 को अधिकतम 25 वर्ष) होना चाहिए। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1993 या उसके बाद (1 अगस्त 2021 को अधिकतम 28 वर्ष) की होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1991 या उसके बाद (1 अगस्त, 2021 को अधिकतम 30 वर्ष) की होनी चाहिए।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन शुल्क का भुगतान

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये और ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांग/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपये है। अगर विद्यार्थी दो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहा है, तो उसे दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा।

10 सितंबर को जारी होगा परीक्षा परिणाम

प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर को आईआईएमसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस वर्ष सत्र सितंबर के अंतिम हफ्ते से शुरू होगा। 

जानकारी के लिए ऐसे करें संपर्क

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9818005590 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सएप के द्वारा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9871182276 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा iimc@nta.ac.in पर ईमेल के द्वारा भी संपर्क किया जा सकता है।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान प्रो. संजय द्विवेदी प्रवेश परीक्षा
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago