होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती से जुड़ने का अच्छा अवसर, ऐसे करें आवेदन
प्रसार भारती से जुड़ने का अच्छा अवसर, ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर चुने गए आवेदकों को प्रतिमाह 25 हजार रुपए दिए जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) से जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, ‘प्रसार भारती सेंट्रल अर्काइव्स’ (Prasar Bharati Central Archives) की सोशल मीडिया सेल में सीनियर कंटेंट एग्जिक्यूटिव के पद पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। पदों की संख्या तीन है। दिल्ली में यह नियुक्ति कॉंन्ट्रैक्ट के आधार पर की जानी है। फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट की अवधि एक साल की होगी, लेकिन संस्थान की जरूरत के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर चुने गए आवेदकों को प्रतिमाह 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता के तहत आवेदक के पास जर्नलिज्म/प्रॉडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। अनुभव की बात करें तो सोशल मीडिया में काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक को कंटेंट मैनेजमेंट का अनुभव होना चाहिए। फेसबुक स्टूडियो, यूट्यूब स्टूडिया (सभी टूल्स) की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक तय फॉर्मेट में 28 दिसंबर तक अपना आवेदन डिप्टी डायरेक्टर जनरल (प्रसार भारती अर्काइव्स), कमरा नंबर-एक, ग्राउंड फ्लोर, आकाशवाणी भवन, संसद मार्ग नई दिल्ली-11001 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वत: सत्यापित कॉपी भी संलग्न करनी होगी। आवेदक अपना आवेदन prasarbharatiarchives@gmaiI.com पर मेल भी कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के फॉर्मेट व अन्य जरूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती वैकेंसी सोशल मीडिया सेल सीनियर कंटेंट एग्जिक्यूटिव