होम / एडमिशन-जॉब्स / PTI के डिजिटल न्यूज डेस्क पर नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
PTI के डिजिटल न्यूज डेस्क पर नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) ने अपने डिजिटल न्यूज डेस्क के लिए उत्साही और कुशल एडिटोरियल प्रोफेशनल्स (अंग्रेजी) की भर्ती शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) ने अपने डिजिटल न्यूज डेस्क के लिए उत्साही और कुशल एडिटोरियल प्रोफेशनल्स (अंग्रेजी) की भर्ती शुरू की है। यदि आपके पास पत्रकारिता, लेखन, संपादन या डिजिटल कंटेंट निर्माण में 5-10 साल का अनुभव है, तो यह आपके लिए डिजिटल दर्शकों के लिए प्रभावशाली स्टोरीज तैयार करने का बेहतरीन अवसर है।
मुख्य जिम्मेदारियां:
- प्रारंभिक स्टोरीज को सटीक, समय पर और रोचक बनाना।
- देशभर के वीडियो, टेक्स्ट और फोटो रिपोर्टर्स के साथ मिलकर तुरंत स्टोरीज तैयार करना।
- 24/7 डिजिटल न्यूज वातावरण के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का निर्माण।
योग्यता:
- अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ और उत्कृष्ट संपादन कौशल।
- डिजिटल न्यूज इकोसिस्टम और ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजीज की गहरी समझ।
- समय सीमा के भीतर काम करने और डिजिटल न्यूज रूम के गतिशील वर्कफ्लो को संभालने की क्षमता।
- मास कम्युनिकेशन में डिग्री अनिवार्य है, साथ ही फोटो एडिटिंग और न्यूज वेरिफिकेशन टूल्स की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन:
अपना रिज्यूमे pratyushr2305@gmail.com पर 31 जनवरी, 2025 तक भेजें। ईमेल का विषय लिखें: 'Application for Digital News Desk'।
टैग्स