होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘डीडी न्यूज’ में इस पद के लिए निकली वैकेंसी, 20 जुलाई तक करें आवेदन
‘डीडी न्यूज’ में इस पद के लिए निकली वैकेंसी, 20 जुलाई तक करें आवेदन
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन डिप्टी डायरेक्टर (एचआर), दूरदर्शन न्यूज, कमरा नंबर 413, दूरदर्शन भवन, टॉवर बी, कोपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली- 110001 के पते पर 20 जुलाई 2020 तक करें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रसार भारती ने सोशल मीडिया के लिए कंटेंट एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें की पदों की संख्या सात है और यह नियुक्तियां ‘डीडी न्यूज’ चैनल के लिए दिल्ली में की जाएंगी।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन डिप्टी डायरेक्टर (एचआर), दूरदर्शन न्यूज, कमरा नंबर 413, दूरदर्शन भवन, टॉवर बी, कोपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली- 110001 के पते पर 20 जुलाई 2020 तक करें।
डीडी न्यूज भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक विवरण-
पद- कंटेंट एग्जीक्यूटिव (7 पद)
आयु सीमा - 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।इस क्षेत्र में उम्मीदवार के पास हिंदी और अंग्रेजी भाषा में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
पे स्केल - 20,000 / - रुपए
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2020
ऑफिशियल नोटिस और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए डीडी न्यूज भर्ती 2020 पर क्लिक करें।
टैग्स प्रसार भारती डीडी न्यूज वैकेंसी