होम / एडमिशन-जॉब्स / इस वेबसाइट में है कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इस वेबसाइट में है कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
पत्रकारिता के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है
पंकज शर्मा 6 years ago
संसदीय कार्यप्रणाली और संसद व सांसदों से जुड़ी खबरों से रूबरू कराने वाली वेबसाइट ‘पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम’ (ParliamentaryBusiness.com) में काम करने के इच्छुक पत्रकारों के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, वेबसाइट की ओर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत टीम लीडर के लिए एक पद पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए आवेदक के पास पांच से छह साल का अनुभव होना जरूरी है।
फ्रेशर्स/ट्रेनी के दो पदों के लिए आवेदकों के पास एक-दो साल से कम का अनुभव भी चलेगा। इसके अलावा ग्राफिक्स डिजायनर और विडियो एडिटर के एक-एक पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक पत्रकार connectneerajgupta@gmail.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीडिया जॉब्स पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम