होम / एडमिशन-जॉब्स / दैनिक जागरण Inext में नौकरी का मौका, 30 जून तक करें आवेदन
दैनिक जागरण inext में नौकरी का मौका, 30 जून तक करें आवेदन
इच्छुक आवेदकों के पास कम से कम स्नातक की डिग्री के साथ ही मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा जरूरी है
पंकज शर्मा 6 years ago
जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले ‘आईनेक्स्ट’ (inext) अखबार ने डिप्टी न्यूज एडिटर (फीचर्स) पद के लिए वैकेंसी निकाली है। यह पद कानपुर के लिए है और इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों के पास कम से कम स्नातक की डिग्री के साथ ही मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है।
इसके अलावा इस पद के लिए फीचर्स सेक्शन में किसी प्रतिष्ठित नेशनल न्यूजपेपर अथवा पोर्टल के साथ काम करने का कम से कम सात-आठ साल का अनुभव होना जरूरी है। इच्छुक आवेदक 30 जून से पहले अपना रिज्युमे parul.bhatia@inext.co.in पर भेज सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ली जा सकती है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दैनिक जागरण नौकरी आईनेक्स्ट मीडिया जॉब्स डिप्टी न्यूज एडिटर