होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए इस मीडिया समूह में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
पत्रकारों के लिए इस मीडिया समूह में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
मीडिया समूह की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘स्वदेश’ (SWADESH) मीडिया समूह को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनपद, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर संवाददाताओं और विज्ञापन प्रतिनिधियों की आवश्यकता है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। मीडिया समूह की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में लखनऊ में ‘स्वदेश’ के रेजीडेंट एडिटर डॉ. अतुल मोहन सिंह ने बताया कि लखनऊ, आगरा एवं झांसी से प्रकाशित ‘स्वदेश’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से आम पाठकों के बीच पकड़ बना रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना अपडेट रिज्युमे swadeshnews.lko@gmail पर भेज सकते हैं अथवा वॉट्सऐप नंबर 9451907315 व 7011563712 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स वैकेंसी स्वदेश मीडिया जॉब्स संवाददाता जॉब्स इन मीडिया विज्ञापन प्रतिनिधि