होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए दैनिक जागरण Inext में नौकरी का मौका
पत्रकारों के लिए दैनिक जागरण inext में नौकरी का मौका
अखबार को एडिटोरियल विभाग में ऐसे पत्रकारों की जरूरत है, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ हो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए जागरण प्रकाशन लिमिटेड के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) में काम करने का बहुत ही बेहतर मौका है। दरअसल, अखबार को एडिटोरियल विभाग में ऐसे पत्रकारों की जरूरत है, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ हो।
अखबार ने जूनियर सब एडिटर, सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, चीफ सब एडिटर, जूनियर रिपोर्टर, रिपोर्टर, सीनियर रिपोर्टर और चीफ रिपोर्टर के पदों के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे हैं।
इन पदों पर कानपुर, बरेली, पटना, आगरा, मेरठ और देहरादून में भर्तियां की जानी हैं। ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुके आवेदक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यही नहीं, आवेदक को तीन से आठ साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन parul.bhatia@inext.co.in पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स दैनिक जागरण नौकरी वैकेंसी आईनेक्स्ट मीडिया जॉब्स