होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ को चाहिए सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव, यहां देखें विज्ञापन
‘Times Network’ को चाहिए सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव, यहां देखें विज्ञापन
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के पद पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के पद पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इस पद पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों को ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मैनेज करना होगा। इसके साथ ही इन प्लेटफॉर्म्स की पहुंच बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी तैयार करनी होगी।
आवश्यक योग्यता की बात करें तो आवेदक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने का दो साल का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ के साथ-साथ न्यूज सेंस भी होना चाहिए। पूर्व में न्यूज में काम कर चुके आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं अथवा विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव हायरिंग