होम / एडमिशन-जॉब्स / 'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल में कई पदों पर वैकैंसी, यूं कर सकते हैं अप्लाई
'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल में कई पदों पर वैकैंसी, यूं कर सकते हैं अप्लाई
ये पद नोएडा के लिए हैं। इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों के पास तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में तमाम पदों पर वैकेंसी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां एंकर-प्रड्यूसर (1), वीडियो प्रड्यूसर-रिपोर्टर (2), वीडियो एडिटर (1), लाइफस्टाइल राइटर्स (2), बिजनेस राइटर (1), टेक्नोलॉजी राइटर (1) और स्पोर्ट्स राइटर (1) के पदों पर वैकेंसी है।
ये पद नोएडा के लिए हैं। इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों के पास तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। वीडियो संबंधी कार्यों के लिए ऐसे आवेदकों को वरीयता दी जाएगी, जिनकी अंग्रेजी और हिंदी दोनों पर अच्छी पकड़ होगी।
इच्छुक आवेदक यहां क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं।
टैग्स