होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘जागरण न्यू मीडिया में नौकरी का अवसर, यहां देखें विज्ञापन
‘जागरण न्यू मीडिया में नौकरी का अवसर, यहां देखें विज्ञापन
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) को एफिलिएट कंटेंट राइटर (हिंदी) की जरूरत है। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) को एफिलिएट कंटेंट राइटर (हिंदी) की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित बीट पर कंटेंट लेखन का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे hiba.khan@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स