होम / एडमिशन-जॉब्स / इस वेबसाइट को चाहिए पत्रकार, फ्रेशर्स के लिए भी मौका
इस वेबसाइट को चाहिए पत्रकार, फ्रेशर्स के लिए भी मौका
ऐसे आवेदकों के प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें आर्थिक और निवेश संबंधी विषयों पर लिखने का अनुभव होगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आर्थिक समाचारों से जुड़ी हिंदी वेबसाइट ‘शेयर मंथन’ (sharemanthan.in) को दिल्ली में सब एडिटर के पद पर पत्रकारों की जरूरत है। पदों की संख्या दो है। इन पदों के लिए दो-तीन साल के अनुभव वाले पत्रकारों के साथ फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर उन्हीं आवेदकों को चुना जाएगा, जो शुद्धता के साथ हिंदी लिखने और अंग्रेजी आसानी से समझने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आवेदक की आर्थिक विषयों में रुचि होनी चाहिए। ऐसे आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें आर्थिक और निवेश संबंधी विषयों पर लिखने का अनुभव होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक आवेदक jobs@sharemanthan.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
टैग्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स शेयर मंथन