होम / एडमिशन-जॉब्स / अब हिंदी में भी पत्रकारिता का कोर्स कराएगी यह यूनिवर्सिटी
अब हिंदी में भी पत्रकारिता का कोर्स कराएगी यह यूनिवर्सिटी
योग्य छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी माध्यम में पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप की ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी (BENNETT UNIVERSITY) में पत्रकारिता में नया स्नातक कोर्स शुरू किया गया है, जो हिंदी माध्यम में होगा।
इस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की हिंदी भाषा में योग्यता की जांच की जाएगी। यही नहीं, योग्य छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इस कोर्स में छात्र-छात्राओं को प्रिंट पत्रकारिता, टीवी पत्रकारिता, वेब पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और पब्लिक रिलेशंस जैसे विषयों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स टाइम्स समूह हिंदी पत्रकारिता बेनेट यूनिवर्सिटी