होम / एडमिशन-जॉब्स / नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका

नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए एक बहुत ही अच्छा मौका सामने आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए एक बहुत ही अच्छा मौका सामने आया है। दरअसल, न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) ने पत्रकारों के लिए सबएडिटर और प्रूफ रीडर पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। ये पद नोएडा के लिए हैं। सब-एडिटर और प्रूफरीडर पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास व्याकरण सहित हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए (लिंग, वचन जैसे हिस्सों पर अटकते ना हों)। करेंट अफेयर्स से अच्छी तरह परिचित हों। खबरों के काम की सीरियसनेस को समझते हों। टीम की ज़रूरत के मुताबिक शिफ्ट में काम करने को तैयार हों। खबरों को अलग-अलग सोर्सेज़ पर ढूंढने के लिए रिसर्च करना आना चाहिए।

वहीं, प्रूफरीडर्स के लिए लिखे गए शॉर्ट में व्याकरण और वर्तनी की जांच करना। किसी शॉर्ट में लिखे गए सभी तथ्यों को जांचना। गलतियां पकड़ना और उन्हें सुधारना। शॉर्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर के सोर्स को चेक करना। ये सुनिश्चित करना कि कोई शॉर्ट दोहराया ना जाए, आदि आना चाहिए। बताया जाता है कि इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास इंडस्ट्री में 1 से 3 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए। बहुत ज़्यादा अनुभव वाले कृपया आवेदन न करें। इसके तरह राइटर्स को तीन लाख और प्रूफरीडर्स को 2.4 लाख रुपए सालाना वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ऑफिस में कंपनी की ओर से खाना और हफ्ते में दो छुट्टियां दी जाएंगी। नियम व शर्तें पूरी करने वाले आवेदक hindiopenings@inshorts.com पर अपना रिज्यूमे ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही 60 शब्दों में अपना प्रोफाइल भी लिखें।


टैग्स इनशॉर्ट्स मीडिया जॉब प्रूफ रीडर राइटर्स
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago