होम / एडमिशन-जॉब्स / मेधावी विद्यार्थियों के लिए दैनिक भास्कर समूह की बड़ी पहल

मेधावी विद्यार्थियों के लिए दैनिक भास्कर समूह की बड़ी पहल

समूह ने अपने पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती के मौके पर की शुरुआत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘दैनिक भास्कर’ समूह ने अपने पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती (30 नवंबर) पर ‘रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) अहमदाबाद के छात्र-छात्राओं के लिए ‘दैनिक भास्कर मेरिट-कम-मीन्स (MCM) स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देना है, जो पढ़ाई में तो काफी अच्छे हैं, लेकिन महंगी उच्च शिक्षा उनके आगे बढ़ने में आड़े आ जाती है।

दैनिक भास्कर समूह और रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा शुरुआत में इस तरह की कवायद पर 10 साल में 50 मिलियन रुपए से ज्यादा खर्च करने की योजना तैयार की गई है। इस स्कॉलरशिप के तहत हर साल चार छात्रों का चयन किया जाएगा। चुने गए एमबीए/एमबीए-एफएएमबी के छात्रों को ट्यूशन फीस में 50 फीसदी तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।

प्रत्येक बैच में स्कॉलरशिप पाने वालों में एक चौथाई संख्या छात्राओं के लिए रिजर्व होगी। किन छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जानी है, इसका निर्धारण पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। इस कमेटी में दो सदस्य दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड (DBCL) के, दो सदस्य आईआईएम-अहमदाबाद के और एक सदस्य कोई विशेषज्ञ होगा।

ये कमेटी स्कॉलरशिप देने से पहले छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लेगी। जनवरी 2020 में यह स्कॉलरशिप शैक्षणिक सत्र 2019-2021 से शुरू होगी और इसे शुरुआत में अगले दस साल तक चलाए जाने की योजना है।


टैग्स दैनिक भास्कर ग्रुप मेरिट कम मीन्स आईआईएम अहमदाबाद रमेश चंद्र अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago