प्रसार भारती में इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वॉइस टेस्ट के बाद किया जाएगा चयन

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Monday, 02 December, 2019
Last Modified:
Monday, 02 December, 2019
Prasar Bharati


पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) से जुड़ने का बहुत ही अच्छा अवसर है। दरअसल, प्रसार भारती को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) की न्यूज सर्विस डिवीजन के लिए संस्कृत और कश्मीरी भाषा में न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर के एक-एक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है।

इन पदों के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय पर उसकी मजबूत पकड़ होनी चाहिए। न्यूज पढ़ने के लिए आवेदक की आवाज दमदार होना जरूरी है। उसे कंप्यूटर के बारे में जानकारी भी होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वॉइस टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए और SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 225 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन छह दिसंबर 2019 तक डाक द्वारा या स्वयं प्रसार भारती के दफ्तर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र डिप्टी डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूज सर्विस डिवीजन, ऑल इंडिया रेडियो, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग हाउस, संसद मार्ग, नई दिल्ली 110001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Jagran New Media में एग्जिक्यूटिव एडिटर–बिजनेस पद पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

कंपनी को बिजनेस जर्नलिज्म में अनुभवी और ऊर्जावान लीडर की तलाश है, वेब और वीडियो प्लेटफॉर्म पर बिजनेस कंटेंट की संपादकीय रणनीति, टीम प्रबंधन और ग्रोथ की संभालनी होगी जिम्मेदारी।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 23 November, 2026
Last Modified:
Monday, 23 November, 2026
JNM Hiring

मीडिया जगत में नौकरी तलाश रहे अनुभवी पत्रकारों के लिए अच्छा अवसर है। दरअसल, जागरण न्यू मीडिया (Jagran New Media) ने एग्जिक्यूटिव एडिटर– Business पद के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी को ऐसे अनुभवी और ऊर्जावान व्यक्ति की तलाश है, जो वेब और वीडियो प्लेटफॉर्म पर बिजनेस कंटेंट की संपादकीय रणनीति तैयार करने से लेकर उसकी योजना बनाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने तक की जिम्मेदारी संभाल सके।

सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट के अनुसार, इस पद पर चयनित व्यक्ति को बिजनेस कंटेंट की स्ट्रैटेजी विकसित करने, संपादकीय विकास को गति देने और टीमों का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि बिजनेस से जुड़ी खबरें और कंटेंट उच्च गुणवत्ता वाले, रोचक और प्रभावशाली हों।

इस भूमिका में आंतरिक और बाहरी हितधारकों के साथ मिलकर काम करना भी शामिल है। साथ ही कॉरपोरेट जगत के साथ संबंध विकसित करने और कंटेंट के मुद्रीकरण (Monetisation) के अवसर तलाशने की जिम्मेदारी भी होगी।

इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे srishti.chogtu@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पत्रकारों के लिए नौकरी का मौका, Reuters ने इस पद के लिए निकाली वैकेंसी

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) भारत में कंपनी न्यूज की कवरेज के लिए एक अनुभवी कंपनी न्यूज कॉरेस्पोंडेंट की तलाश कर रही है।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 23 November, 2026
Last Modified:
Monday, 23 November, 2026
Reuters Vacancy

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) में अनुभवी पत्रकारों के लिए नौकरी का मौका है। एजेंसी भारत में कंपनी न्यूज की कवरेज के लिए एक अनुभवी कंपनी न्यूज कॉरेस्पोंडेंट की तलाश कर रही है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को भारत में काम कर रही प्रमुख भारतीय और विदेशी कंपनियों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करनी होगी।

सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट के मुताबिक, इस पद का नाम 'इंडिया कंपनी न्यूज कॉरेस्पोंडेंट' (India Company News Correspondent) है। उम्मीदवार से कंपनियों से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज देने के साथ-साथ महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर विस्तृत और विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखने की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा रिपोर्टिंग के काम को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल भी करना होगा।

इस पद पर काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास कम से कम 7 साल का बिजनेस या कंपनी रिपोर्टिंग का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी में दक्षता भी जरूरी है।

आवेदन की प्रक्रिया कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी व अप्लाई करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

DD News में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट की वैकेंसी, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगी मासिक सैलरी

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज (DD News) और डीडी इंडिया (DD India) के लिए सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अनुभवी पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 23 November, 2026
Last Modified:
Monday, 23 November, 2026
PrasarBharati6541320

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज (DD News) और डीडी इंडिया (DD India) के लिए सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अनुभवी पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्ति दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी और चयनित उम्मीदवार की तैनाती कोलकाता स्थित रीजनल न्यूज यूनिट (RNU), दूरदर्शन केंद्र में की जाएगी।

प्रसार भारती की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, इस पद के लिए एक वैकेंसी है। चयनित उम्मीदवार को हर महीने 80 हजार रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक का पारिश्रमिक दिया जाएगा। हालांकि, यह रकम बातचीत के आधार पर तय की जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए पत्रकारिता और जनसंचार (Journalism/Mass Communication) में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या इस क्षेत्र में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य होंगे।

उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी

सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के पद के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। नोटिस जारी होने की तारीख के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए।

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित उम्मीदवार को खबरों की रिपोर्टिंग, स्टोरी फाइलिंग और न्यूजरूम से जुड़े काम करने होंगे। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में लाइव इनपुट देने की जिम्मेदारी भी होगी। उम्मीदवार को संबंधित राज्यों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम पर भी नजर रखनी होगी, ताकि चैनलों को इनसे जुड़े अहम मुद्दों की जानकारी मिलती रहे।

15 दिनों के भीतर करना होगा आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट https://avedan.prasarbharati.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की साफ और पूरी कॉपी अपलोड करनी होगी। अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदन बिना किसी सूचना के खारिज किए जा सकते हैं।

प्रसार भारती जरूरत के मुताबिक उम्मीदवारों की संख्या में बदलाव कर सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन केंद्र जम्मू में इन पदों पर मौका, 18 दिसंबर तक करें आवेदन

दूरदर्शन केंद्र जम्मू में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने दो अलग-अलग कैटेगरी में कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 20 November, 2026
Last Modified:
Friday, 20 November, 2026
PrasarBharati5454

दूरदर्शन केंद्र जम्मू में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने दो अलग-अलग कैटेगरी में कैजुअल असाइनी (Casual Assignees) के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें डोगरी भाषा के कॉपी एडिटर और वीडियोग्राफर के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को 18 दिसंबर 2026 तक आवेदन करना होगा।

दूरदर्शन केंद्र जम्मू की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर 21 से 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा और उन्हें हर दिन, प्रति शिफ्ट 1,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

  1. कॉपी एडिटर (डोगरी भाषा)

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी होना वांछनीय है। इसके अलावा संबंधित भाषा में मैट्रिक पास होना और किसी मीडिया संस्थान, खासकर ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में न्यूज से जुड़े काम का तीन साल का अनुभव होना भी वांछनीय योग्यता में शामिल है।

  1. वीडियोग्राफर

इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिल्म और वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है।

कितनी मिलेगी फीस?

दोनों कैटेगरी में चयनित उम्मीदवारों को 1,500 रुपये प्रति दिन, प्रति शिफ्ट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा और एक महीने में अधिकतम सात दिन तक ही ड्यूटी मिल सकेगी।

नौकरी से जुड़ी जरूरी शर्तें

यह नियुक्ति नियमित या स्थायी नौकरी नहीं होगी, बल्कि पूरी तरह कैजुअल आधार पर होगी। उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर ड्यूटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें सामान्य कामकाजी समय के अलावा भी काम करना पड़ सकता है।

चयनित उम्मीदवार भविष्य में नियमित नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है। अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। वहीं, इंटरव्यू, ऑडिशन या स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए टीए/डीए भी नहीं दिया जाएगा।

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म (Annexure A) भरकर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन इस पते पर भेजना है:

इंचार्ज, रीजनल न्यूज यूनिट (RNU),
दूरदर्शन केंद्र, ताली मोड़, जानीपुर, जम्मू।

आवेदन पहुंचने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2026 है। आवेदन हाथों-हाथ या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक में देरी की जिम्मेदारी दूरदर्शन केंद्र की नहीं होगी। उम्मीदवार चाहें तो निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ अपना विस्तृत सीवी भी लगा सकते हैं, लेकिन निर्धारित फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन के साथ लगाएं ये दस्तावेज

  • भरा हुआ निर्धारित आवेदन फॉर्म
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • जन्मतिथि या उम्र का प्रमाण
  • निवास प्रमाणपत्र
  • तकनीकी और व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, भाषा संबंधी जानकारी और कार्य अनुभव का विवरण देना होगा। इसके अलावा हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन में नौकरी का मौका, न्यूज रीडर से लेकर वीडियो एडिटर तक के पदों पर आवेदन आमंत्रित

प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में अलग-अलग पदों पर कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 19 November, 2026
Last Modified:
Thursday, 19 November, 2026
PrasarBharati541

दूरदर्शन में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा मौका है। प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में अलग-अलग पदों पर कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत न्यूज रीडर, एडिटोरियल असिस्टेंट, कॉपी एडिटर, न्यूज रिपोर्टर, असेंबली रिपोर्टर, असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर, वीडियो एडिटर और रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन किया जा सकता है।

प्रसार भारती की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र सीमा तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के मुताबिक काम दिया जाएगा और उन्हें तय शुल्क के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

किन पदों पर कितनी मिलेगी फीस?

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल आठ श्रेणियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पदों के अनुसार उम्र सीमा और प्रतिदिन मिलने वाली फीस इस प्रकार है:

पद

उम्र सीमा

प्रतिदिन फीस

न्यूज रीडर (ओडिया)

21-40 साल

₹1,650 से ₹2,400

एडिटोरियल असिस्टेंट

25-50 साल

₹2,400

कॉपी एडिटर

21-50 साल

₹1,500

न्यूज रिपोर्टर

21-50 साल

₹1,875 से ₹2,400

असेंबली रिपोर्टर

21-50 साल

₹1,500

असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर

21-50 साल

₹2,100

वीडियो एडिटर

21-50 साल

₹1,500

रिसोर्स पर्सन

21-50 साल

₹1,500

न्यूज रीडर के मामले में एक शिफ्ट में कई बुलेटिन पढ़ने पर नए उम्मीदवारों को 1,875 रुपये और तीन साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 2,400 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। वहीं, एक शिफ्ट में एक बुलेटिन पढ़ने पर 1,650 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। न्यूज रिपोर्टर के लिए भी नए उम्मीदवारों की फीस 1,875 रुपये और तीन साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों की फीस 2,400 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

न्यूज रीडर (ओडिया): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ओडिया भाषा पर अच्छी पकड़, सही उच्चारण, आवाज और कैमरे के सामने सहज रहने की क्षमता जरूरी है। क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी भी होनी चाहिए।

एडिटोरियल असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गनाइजेशन में कम से कम तीन साल का अनुभव मांगा गया है।

कॉपी एडिटर: ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा के साथ ओडिया भाषा का ज्ञान जरूरी है। मीडिया संस्थान में न्यूज से जुड़े काम का तीन साल का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

न्यूज रिपोर्टर और असेंबली रिपोर्टर: ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा और ओडिया भाषा की जानकारी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर: ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। न्यू मीडिया ऑपरेशन की जानकारी और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

वीडियो एडिटर: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिल्म और वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना चाहिए।

रिसोर्स पर्सन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और न्यूज स्क्रिप्ट लिखने, अनुवाद, कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिजिटल मीडिया ऑपरेशन या संबंधित काम में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है।

कैसे होगा चयन और आवेदन?

नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, उम्र और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार स्किल टेस्ट, ऑडिशन, इंटरव्यू या स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रसार भारती की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्म (Annexure-II) भरना होगा। इसके साथ शैक्षणिक योग्यता, उम्र, अनुभव और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी।

आवेदन ईमेल या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे जा सकते हैं।

  • ईमेल: hr.rnuddkbbsr@gmail.com
  • डाक का पता: Head, Regional News Unit (RNU), Doordarshan Kendra, Post - Sainik School, Bhubaneswar, Odisha - 751005
  • आवेदन की समय सीमा: प्रसार भारती की वेबसाइट के वैकेंसी सेक्शन में नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिन के भीतर।

आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हर पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा।

नियमित नौकरी नहीं, कैजुअल आधार पर होगा काम

यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि यह भर्ती नियमित नौकरी के लिए नहीं है। प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के मुताबिक कैजुअल आधार पर काम दिया जाएगा। पैनल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार को हर महीने काम मिलेगा।

एक महीने में सामान्य तौर पर अधिकतम सात असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, पैनल में चयनित उम्मीदवार नियमित नियुक्ति या स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। यह पैनल दो साल के लिए मान्य होगा, हालांकि DD News के महानिदेशक इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

आवेदन नोटिफिकेशन के प्रसार भारती की वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तारीख (18 नवंबर 2026) से 21 दिनों के भीतर करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर देख लें।

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/11/CASUAL-NIA-BBSR-PB-VACANCY.pdf

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन भोपाल में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर बनने का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी

प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर (सांकेतिक भाषा दुभाषिया) के तौर पर काम करने के इच्छुक लोगों को राहत दी है।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 16 November, 2026
Last Modified:
Monday, 16 November, 2026
PrasarBharati5627

प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर (सांकेतिक भाषा दुभाषिया) के तौर पर काम करने के इच्छुक लोगों को राहत दी है। केंद्र ने कैजुअल असाइनी के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है। इससे इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

प्रसार भारती की रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र भोपाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर के पैनल में शामिल होने के लिए पहले जारी आवेदन आमंत्रण की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। अब उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 (गुरुवार) तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

डाक से या खुद पहुंचकर जमा कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर भेजने होंगे। इसके लिए स्पीड पोस्ट, कूरियर या खुद जाकर आवेदन जमा करने का विकल्प दिया गया है।

आवेदन की हार्ड कॉपी और दस्तावेज इस पते पर भेजने होंगे:

निदेशक (समाचार)
दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स,
भोपाल, मध्य प्रदेश।

आवेदन 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

14 अक्टूबर की अधिसूचना में मिलेंगी पूरी जानकारी

प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के अलावा बाकी सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म, पात्रता और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट www.prasarbharati.gov.in के वैकेंसी सेक्शन में 14 अक्टूबर 2026 को जारी विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन भोपाल में कॉपी एडिटर के लिए मौका, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने कॉपी एडिटर (बुंदेली) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार का भोपाल का निवासी होना जरूरी है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 10 November, 2026
Last Modified:
Tuesday, 10 November, 2026
PrasarBharati957

दूरदर्शन की रीजनल न्यूज यूनिट दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने कॉपी एडिटर (बुंदेली) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार का भोपाल का निवासी होना जरूरी है। यह नियुक्ति नियमित नौकरी के बजाय कैजुअल असाइनमेंट के आधार पर होगी।

इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री अथवा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव और बुंदेली भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी होना भी वांछनीय योग्यता में शामिल है।

हर असाइनमेंट के लिए मिलेंगे 1,500 रुपये

नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को 1,500 रुपये प्रतिदिन प्रति शिफ्ट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, एक महीने में अधिकतम सात असाइनमेंट ही दिए जा सकते हैं। इस तरह उम्मीदवार को हर महीने अधिकतम सात असाइनमेंट मिल सकते हैं।

दूरदर्शन ने साफ किया है कि यह कैजुअल असाइनमेंट के लिए पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया है, न कि नियमित पद पर भर्ती। पैनल में शामिल होने वाले उम्मीदवार भविष्य में स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। मौजूदा पैनल में शामिल दूरदर्शन भोपाल के उम्मीदवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म (Annexure-A) भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। इनमें शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र, उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र शामिल हैं।

आवेदन नोटिफिकेशन के वेबसाइट या अखबार में प्रकाशित होने की तारीख (4 नवंबर 2026) से एक महीने के भीतर जमा करना होगा। उम्मीदवार आवेदन को खुद जाकर या स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं:

पता: निदेशक समाचार, क्षेत्रीय समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, श्यामला हिल्स, भोपाल-462013।

आवेदन सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर कैजुअल असाइनमेंट के पद का नाम लिखना जरूरी है। आवेदन कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। हालांकि, चयन के दौरान उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, कंप्यूटर आधारित टेस्ट या एडिटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

 अधिक जानकारी व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/11/Bundeli-Copy-Editor-Advertisement.pdf

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रकाशन विभाग में LDC भर्ती नियम बदलने की तैयारी, 12वीं पास व टाइपिंग की शर्त प्रस्तावित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग (Department of Publication) में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव की तैयारी है।

Vikas Saxena by
Published - Saturday, 07 November, 2026
Last Modified:
Saturday, 07 November, 2026
PublicationDivison521

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग (Department of Publication) में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव की तैयारी है। विभाग ने इसके लिए भर्ती नियमों (Recruitment Rules) का ड्राफ्ट जारी किया है और संबंधित पक्षों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

प्रकाशन विभाग ने इस संबंध में 2026 के प्रस्तावित भर्ती नियम मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। इच्छुक पक्ष अपने सुझाव और टिप्पणियां ई-मेल के जरिए acop-dep@nic.in पर भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया भर्ती नियमों में बदलाव को अंतिम रूप देने से पहले की जा रही है।

12वीं पास होना जरूरी, टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा

प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, LDC के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी होगा। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

ड्राफ्ट में सीधे भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सरकारी निर्देशों के मुताबिक अधिकतम 40 साल तक की उम्र में छूट देने का प्रावधान भी है। भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए होने पर उम्र तय करने की महत्वपूर्ण तारीख आयोग निर्धारित करेगा।

50% पदों पर सीधी भर्ती, बाकी प्रमोशन से

प्रस्तावित भर्ती नियमों में कुल पदों को भरने के लिए तीन तरीके बताए गए हैं। इनके मुताबिक:

  • 50% पद: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
  • 25% पद: वरिष्ठता और उपयुक्तता (Seniority-cum-Fitness) के आधार पर प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसके लिए मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कर्मचारियों के पास पे लेवल-1 में कम से कम तीन साल की नियमित सेवा होनी चाहिए।
  • 25% पद: विभागीय सीमित परीक्षा (Limited Departmental Examination) के जरिए प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसके लिए भी MTS कर्मचारियों की पे लेवल-1 में तीन साल की नियमित सेवा और 12वीं पास होना जरूरी होगा।

विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कर्मचारियों के लिए यह सीमा 50 साल होगी।

दो साल की होगी प्रोबेशन अवधि

ड्राफ्ट के मुताबिक, LDC के पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की प्रोबेशन अवधि दो साल होगी। इन पदों को ग्रुप-C (नॉन-गजेटेड) श्रेणी में रखा गया है और इनके लिए पे मैट्रिक्स का लेवल-2 प्रस्तावित है।

फिलहाल ये नियम प्रस्ताव के स्तर पर हैं। मंत्रालय की ओर से मांगे गए सुझावों और टिप्पणियों के बाद भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Keywords:

संपादकीय सावधानी: यह भर्ती का विज्ञापन नहीं है, बल्कि भर्ती नियमों में प्रस्तावित बदलाव का ड्राफ्ट है। इसलिए इसे LDC की नई भर्ती या आवेदन शुरू होने की खबर के रूप में पेश न करें। साथ ही, 30 दिन की अवधि ड्राफ्ट अपलोड होने की तारीख से गिनी जाएगी, केवल दस्तावेज पर लिखी तारीख से नहीं।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

WION में कई पदों पर निकली भर्ती : मांगे आवेदन

WION ने न्यूज एंकर, प्रोड्यूसर और रिपोर्टर समेत कई पदों पर हायरिंग शुरू की है। नोएडा के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में भी रिपोर्टिंग के अवसर उपलब्ध हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 31 October, 2026
Last Modified:
Saturday, 31 October, 2026
wion

अंग्रेजी न्यूज चैनल WION ने अपनी न्यूज टीम को मजबूत करने के लिए कई पदों पर हायरिंग शुरू की है। कंपनी की ओर से साझा किए गए जॉब पोस्टर के मुताबिक, नोएडा लोकेशन के लिए न्यूज एंकर, असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर, प्रोड्यूसर/सीनियर प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर के पदों पर अवसर हैं।

असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोड्यूसर की भूमिका न्यूज आउटपुट, प्रोग्रामिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी होगी। वहीं, प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर के लिए न्यूज आउटपुट डेस्क तथा सीनियर प्रोड्यूसर के लिए बिजनेस डेस्क में पद उपलब्ध हैं।

इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में रिपोर्टर के पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं। ये पद साउथ रीजन की रिपोर्टिंग से जुड़े होंगे।

कंपनी ने इन भूमिकाओं के लिए करंट अफेयर्स की मजबूत समझ, अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, बेहतर एडिटोरियल और न्यूज जजमेंट, इनोवेटिव स्टोरी-फर्स्ट सोच और डेडलाइन के अनुसार काम करने की क्षमता को जरूरी बताया है।

WION के मुताबिक, नई टीम का हिस्सा बनने वाले प्रोफेशनल्स को तेज रफ्तार न्यूजरूम में काम करने, अलग-अलग टीमों के साथ सहयोग करने और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पोस्ट में दिए गए लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नेशनल बुक ट्रस्ट में एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट की भर्ती, 2 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 29 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 29 October, 2026
NBT Jobs

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) ने एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट (Executive Assistant) के पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत एक पद भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार के पास अंग्रेजी में ऑनर्स या ह्यूमैनिटीज में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अंग्रेजी में मजबूत संवाद कौशल रखने वाले अन्य स्नातक भी इस पद के लिए योग्य हैं।

इस पद के लिए कार्यालय प्रशासन, फाइलिंग, ड्राफ्टिंग और नोटिंग से जुड़े कामों में 2 से 3 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को अंग्रेजी और हिंदी में लिखने व बोलने की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा, एमएस ऑफिस और एक्सेल का ज्ञान तथा स्वतंत्र रूप से नोटिंग और ड्राफ्टिंग करने की क्षमता भी जरूरी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों के साथ 2 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इंटरव्यू का स्थान नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 है। भर्ती की पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर जा सकते हैं।

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए