होम / एडमिशन-जॉब्स / दूरदर्शन में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 16 नवंबर है आवेदन की अखिरी तारीख
दूरदर्शन में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 16 नवंबर है आवेदन की अखिरी तारीख
प्रसार भारती ने चंडीगढ़ में दूरदर्शन केंद्र के रीजनल न्यूज यूनिट के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि जिन पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रसार भारती ने चंडीगढ़ में दूरदर्शन केंद्र के रीजनल न्यूज यूनिट के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि जिन पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं उनमें असिसटेंट न्यूज एडिटर, वीडियो एडिटर, पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट, असिसटेंट वेबसाइट एडिटर व स्टेनोग्राफर शामिल हैं। बता दें कि ये नियुक्तियां कैजुअल बेसिस पर निकाली गईं है।
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 नवंबर 2020 से पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
'दूरदर्शन न्यूज चंडीगढ़ रिक्रूटमेंट 2020' के लिए रिक्त विवरण:
असिसटेंट न्यूज एडिटर- 1 पद
वीडियो एडिटर- 1 पद
पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट- 1 पद
असिसटेंट वेबसाइट एडिटर- 1 पद
स्टेनोग्राफर- 1 पद
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
असिसटेंट न्यूज एडिटर -
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म/मासकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
वीडियो एडिटर व पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट–
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2; किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिल्म और वीडियो एडिटिंग में डिग्री/डिप्लोमा।
सहायक वेबसाइट संपादक-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म/मासकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
स्टेनोग्राफर-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2; अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड में 80 wpm और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 wpm की गति होनी चाहिए।
आयु सीमा:
असिसटेंट न्यूज एडिटर - 25 से 50 वर्ष
वीडियो एडिटर - 21 से 50 वर्ष
पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट- 25 से 50 वर्ष
असिसटेंट वेबसाइट एडिटर - 21 से 50 वर्ष
स्टेनोग्राफर- 21 से 50 वर्ष
कैसे करें आवेदन :
योग्य उम्मीदवार को जिन पदों के लिए आवेदन करना हैं, उसके लिए अपने आवेदन अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ‘Regional Head of News, Regional News Unit, Doordarshan Kendra, Sector 37, Near Batra Cinema, Chandigarh - 160036' पर 16 नवंबर 2020 तक कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए Doordarshan News Chandigarh Recruitment 2020 पर क्लिक कर नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन जॉब नौकरी दूरदर्शन न्यूज चंडीगढ़ रिक्रूटमेंट 2020