दूरदर्शन कोलकाता में 9 पदों पर असाइनमेंट का मौका, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

कोलकाता: प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र कोलकाता ने अलग-अलग मीडिया और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के लिए असाइनमेंट आधार पर लोगों को पैनल में शामिल करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

Last Modified:
Monday, 05 October, 2026
PrasarBharati54218


कोलकाता: प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र कोलकाता ने अलग-अलग मीडिया और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के लिए असाइनमेंट आधार पर लोगों को पैनल में शामिल करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कुल 9 कैटेगरी में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, चुने गए उम्मीदवारों को नियमित कर्मचारी के तौर पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रमों की जरूरत के हिसाब से ‘जब जरूरत होगी, तब’ असाइनमेंट दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और अन्य चयन प्रक्रिया के बाद तैयार किए गए पैनल से किया जाएगा।

किन 9 कैटेगरी में मौका?

  1. आर्काइव असिस्टेंट:

    कंटेंट की आर्काइविंग और उससे जुड़े आधिकारिक काम में मदद करनी होगी। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, एमएस एक्सेल की जानकारी और बंगाली व अंग्रेजी भाषा में दक्षता जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव वांछनीय है। भुगतान 2,500 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  2. पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट (ग्राफिक्स):

    कार्यक्रमों और समाचारों के लिए ग्राफिक्स व एनिमेटेड टेम्पलेट तैयार करने का काम होगा। मल्टीमीडिया एनिमेशन या मोशन ग्राफिक्स में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है। टीवी, दूरदर्शन या वीडियो प्रोडक्शन का दो साल का अनुभव वांछनीय है। भुगतान 4,500 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  3. पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट (एडिटिंग):

    कार्यक्रमों और प्रोमो की एडिटिंग करनी होगी। वीडियो एडिटिंग में प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा और नए एडिटिंग सॉफ्टवेयर, जैसे Da Vinci, की जानकारी जरूरी है। दो साल का अनुभव वांछनीय है। भुगतान 3,500 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  4. वीडियो असिस्टेंट:

    स्टूडियो के अंदर या बाहर प्रोड्यूसर की निगरानी में कार्यक्रमों की शूटिंग/रिकॉर्डिंग करनी होगी। वीडियोग्राफी या मोशन पिक्चर फोटोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है। दो साल का अनुभव वांछनीय है। भुगतान 5,000 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  5. सोशल मीडिया एडिटर:

    दूरदर्शन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालने और उनके लिए कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। ग्रेजुएशन के साथ मीडिया साइंस, मल्टीमीडिया एंड एनिमेशन या डिजिटल मार्केटिंग में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है। किसी मीडिया हाउस में सोशल मीडिया पेज संभालने या डिजिटल मार्केटिंग का कम से कम एक साल का अनुभव चाहिए। एसईओ की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। भुगतान 3,000 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  6. सी.जी. ऑपरेटर:

    बंगाली भाषा में ऑनलाइन ग्राफिक्स टेम्पलेट और स्क्रॉल मैसेज तैयार करने होंगे। ग्रेजुएशन के साथ बंगाली में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की क्षमता जरूरी है। कंप्यूटर ग्राफिक्स/ग्राफिक डिजाइनिंग का प्रमाणपत्र वांछनीय है। भुगतान 2,000 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  7. रिसोर्स पर्सन (प्रोग्राम):

    कार्यक्रमों के प्रोडक्शन और उससे जुड़े आधिकारिक काम में मदद करनी होगी। 12वीं पास के साथ टीवी/दूरदर्शन कार्यक्रम प्रोडक्शन और को-ऑर्डिनेशन का तीन साल का अनुभव या ग्रेजुएशन के साथ रेडियो-टीवी प्रोडक्शन, मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता में प्रोफेशनल डिप्लोमा जरूरी है। भुगतान 3,000 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  8. रिसोर्स पर्सन (लाइटिंग असिस्टेंट):

    शूटिंग के दौरान कैमरापर्सन की मदद करने और लाइटिंग व्यवस्था संभालने का काम होगा। इसके लिए ऊपर बताए गए अनुभव/शैक्षणिक योग्यता के साथ फिल्म/टीवी इंडस्ट्री में लाइटिंग व्यवस्था का अनुभव जरूरी है। भुगतान 3,000 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

  9. ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट (कमर्शियल):

    अकाउंट्स और कमर्शियल से जुड़े काम में मदद करनी होगी। इसके लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है। अकाउंट्स में एक साल का अनुभव तथा एडवांस एक्सेल और टैली की अच्छी जानकारी वांछनीय है। भुगतान 2,500 रुपये प्रति असाइनमेंट होगा।

उम्र सीमा 21 से 40 साल

सभी कैटेगरी के लिए उम्र 21 से 40 साल रखी गई है। उम्र की गणना नोटिफिकेशन की तारीख के आधार पर होगी।

महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट

दूरदर्शन ने स्पष्ट किया है कि यह नियमित नौकरी नहीं है। चुने गए उम्मीदवारों को कार्यक्रमों की जरूरत के अनुसार असाइनमेंट दिया जाएगा। एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट और एक साल में अधिकतम 84 असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। एक असाइनमेंट में 2 से 3 दिन तक का समय लग सकता है।

पैनल में शामिल होने से उम्मीदवार को नियमित बुकिंग या दूरदर्शन में स्थायी नौकरी के चयन में कोई अधिकार नहीं मिलेगा। उम्मीदवार चाहें तो किसी अन्य संस्थान में नौकरी या अपना काम भी जारी रख सकते हैं।

सिर्फ एक कैटेगरी के लिए कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार केवल एक कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कैटेगरी के हिसाब से स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा या पर्सनैलिटी टेस्ट शामिल हो सकता है।

16 अक्टूबर तक आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को केवल गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, वांछनीय योग्यता, उम्र और अनुभव से जुड़े दस्तावेज लगाने होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे है। आवेदन के लिए दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की ओर से जारी गूगल फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/09/advertisement-revised.pdf

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

TV न्यूज प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा मौका, News24 ने निकाली आउटपुट प्रोड्यूसर्स की वैकेंसी

चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस, पैकेज राइटिंग और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।

Last Modified:
Monday, 05 October, 2026
News 24

TV न्यूज प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी का शानदार मौका है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए आउटपुट प्रोड्यूसर्स (Output Producers) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास टीवी न्यूज इंडस्ट्री में काम करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

नियुक्ति नोएडा स्थित कार्यालय के लिए की जाएगी। चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस (Strong News Sense), पैकेज राइटिंग (Perfect Package Writing) और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और पोर्टफोलियो talent@bagconvergence.in पर भेज सकते हैं। इस नियुक्ति के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'फर्स्टपोस्ट' में इंटरनेशनल डेस्क के लिए नौकरी का मौका, न्यूज राइटर्स से मांगे आवेदन

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म फर्स्टपोस्ट ने अपनी इंटरनेशनल डेस्क के लिए राइटर्स की भर्ती निकाली है। कंपनी को वेबसाइट और वीडियो, दोनों के लिए इंटरनेशनल न्यूज राइटर्स की जरूरत है।

Last Modified:
Friday, 02 October, 2026
JObs65

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म फर्स्टपोस्ट ने अपनी इंटरनेशनल डेस्क के लिए राइटर्स की भर्ती निकाली है। कंपनी को वेबसाइट और वीडियो, दोनों के लिए इंटरनेशनल न्यूज राइटर्स की जरूरत है। ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें वैश्विक खबरों की अच्छी समझ हो, अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ हो और ब्रेकिंग न्यूज को प्रभावी तरीके से स्टोरी में बदलने की क्षमता हो।

किन पदों पर होगी भर्ती?

फर्स्टपोस्ट ने दो भूमिकाओं के लिए आवेदन मांगे हैं:

  • इंटरनेशनल डेस्क राइटर – वेबसाइट
  • इंटरनेशनल डेस्क राइटर – वीडियो

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित उम्मीदवारों को दुनिया भर में होने वाली प्रमुख घटनाओं और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखनी होगी। उन्हें फर्स्टपोस्ट की वेबसाइट के लिए साफ, सटीक और आकर्षक न्यूज स्टोरी लिखनी होगी।

वीडियो भूमिका के लिए इंटरनेशनल न्यूज से जुड़े वीडियो की स्क्रिप्ट और कंटेंट तैयार करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा। इसके अलावा ग्लोबल न्यूज सोर्स, ट्रेंड्स और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रखनी होगी।

राइटर्स को एडिटर्स और न्यूजरूम की दूसरी टीमों के साथ मिलकर समय पर कंटेंट तैयार करना होगा।

क्या योग्यता चाहिए?

कंपनी के मुताबिक उम्मीदवार की लिखित और बोली जाने वाली अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूज की समझ, रिसर्च करने की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय मामलों व वैश्विक घटनाक्रम की जानकारी जरूरी है।

तेजी से काम करने वाले न्यूजरूम में कड़े डेडलाइन के बीच काम करने की क्षमता भी होनी चाहिए। डिजिटल न्यूज, इंटरनेशनल डेस्क या वीडियो जर्नलिज्म में पहले का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers@nw18.com पर भेज सकते हैं। कंपनी ने उम्मीदवारों से अपने प्रोफाइल के साथ राइटिंग सैंपल साझा करने को भी कहा है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन भोपाल में उर्दू न्यूज रीडर, कॉपी एडिटर व सीजी ऑपरेटर के लिए इन 20 लोगों का चयन

प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में उर्दू से जुड़े काम के लिए 20 लोगों को पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 30 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 30 September, 2026
DoordarshanBhopal5498

प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में उर्दू से जुड़े काम के लिए 20 लोगों को पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है। यह आदेश 22 सितंबर 2026 को जारी किया गया, जबकि सार्वजनिक 29 सितंबर को किया गया।

इन लोगों को तीन तरह के काम के लिए चुना गया है- उर्दू न्यूज रीडर, उर्दू कॉपी एडिटर और उर्दू सीजी ऑपरेटर।

न्यूज रीडर के लिए 11 लोग

उर्दू न्यूज रीडर के लिए आफरीन बानो, अब्दुल उमैर, डॉ. मुनव्वर सईद, हिना खान, मोहम्मद अरीब, मोहम्मद इम्तियाज, मोहेबत-ए-उजमा, निखत जहां, रिजवान उद्दीन, शायला आलम खान और स्तुति अग्रवाल को पैनल में शामिल किया गया है।

कॉपी एडिटर के लिए 4 लोग

उर्दू कॉपी एडिटर के लिए मोहम्मद असद, मोहम्मद नईम, मोहम्मद तौफीक और सैयद मोहम्मद अरशद का चयन हुआ है।

सीजी ऑपरेटर के लिए 5 लोग

उर्दू सीजी ऑपरेटर के लिए मोहम्मद फरीद खान, मोहम्मद शाकिर, कायनात खान, सैयद मोहम्मद अरशद और तविंदा सिद्दीकी को पैनल में शामिल किया गया है।

महीने में 7 दिन तक काम

आदेश के मुताबिक, इन सभी लोगों को एक महीने में अधिकतम 7 दिन या असाइनमेंट के लिए काम दिया जा सकता है। वहीं, पूरे साल में उनकी कुल बुकिंग 84 दिन या असाइनमेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन लोगों को काम पर रखने में होने वाला खर्च दूरदर्शन भोपाल की संबंधित बजट राशि से किया जाएगा।

दूरदर्शन भोपाल को यह भी कहा गया है कि इन लोगों को काम देने से पहले जरूरी कागजी प्रक्रिया और सभी नियम पूरे कर लिए जाएं। यह मंजूरी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद दी गई है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंडिया डॉट कॉम डिजिटल में कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती

डिजिटल मीडिया कंपनी इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (पूर्व में जी डिजिटल) कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रही है।

Last Modified:
Tuesday, 29 September, 2026
Jobs5417

डिजिटल मीडिया कंपनी इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (पूर्व में जी डिजिटल) कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रही है। कंपनी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो आइडिया, ट्रेंड और जानकारी को रोचक डिजिटल स्टोरी में बदल सकें और ऐसा कंटेंट तैयार कर सकें, जो दर्शकों से जुड़ सके।

कंपनी के मुताबिक, अच्छे कंटेंट का काम सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ना, प्रेरित करना और असर पैदा करना भी है।

इन पदों के लिए मौका

  • पद: कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स
  • स्थान: नोएडा
  • अनुभव: 2 से 8 साल
  • कंटेंट क्षेत्र: न्यूज व करंट अफेयर्स, एंटरटेनमेंट, बिजनेस व इकोनॉमी, एनआरआई, ट्रैवल, हेल्थ, धर्म और स्पोर्ट्स

क्या होगी जिम्मेदारी?

चुने गए उम्मीदवारों को रिसर्च कर अच्छी और ओरिजिनल स्टोरी तैयार करनी होगी। इसके अलावा आकर्षक और ऑडियंस से जुड़ने वाला कंटेंट लिखना, एसईओ की बेहतर समझ के साथ कीवर्ड, हेडलाइन और मेटाडेटा का इस्तेमाल करना और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल होगा।

उम्मीदवारों को डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर नजर रखते हुए नए कंटेंट आइडिया भी देने होंगे और तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करना होगा।

कंपनी को कैसी प्रतिभा चाहिए?

कंपनी ऐसे उम्मीदवार चाहती है, जिनकी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ हो और लिखने की मजबूत क्षमता हो। साथ ही SEO, सोशल मीडिया और वेब एनालिटिक्स की अच्छी समझ, क्रिएटिव सोच, डिजिटल मीडिया में रुचि और तेज रफ्तार वाले माहौल में काम करने की क्षमता जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ओर से साझा किए गए आवेदन लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

https://lnkd.in/gVzqUgFj

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

MIB में लीगल कंसल्टेंट की भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर तक बढ़ी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने लीगल कंसल्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक महीने बढ़ा दी है।

Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
MIB98565

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने लीगल कंसल्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक महीने बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मंत्रालय ने इस संबंध में 25 सितंबर 2026 को नोटिस जारी किया है। इससे पहले 27 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में मंत्रालय के मुख्य सचिवालय में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1 लीगल कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। मंत्रालय ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बाकी सभी नियम और शर्तें पहले जारी किए गए 27 अगस्त के नोटिस के मुताबिक ही रहेंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

लीगल कंसल्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत किसी स्टेट बार काउंसिल या बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य होना चाहिए।

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी केंद्रीय सरकारी विभाग या मंत्रालय में असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, डिप्टी लीगल एडवाइजर या इसके बराबर के कानूनी सलाहकार पद पर काम करने का अनुभव जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 62 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

अन्य उम्मीदवारों के पास योग्यता हासिल करने के बाद केंद्रीय सरकारी विभागों या मंत्रालयों में कोर्ट केस संभालने और कानूनी सलाह से जुड़े काम का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास अच्छी मौखिक और लिखित कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल होनी चाहिए। साथ ही उसमें पहल करने की क्षमता, आत्मविश्वास, ईमानदारी, रचनात्मक सोच और विश्लेषण करने की क्षमता होनी चाहिए और वह टीम के साथ काम करने में सक्षम होना चाहिए।

70 हजार रुपये तक मासिक पारिश्रमिक

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को पारिश्रमिक वित्त मंत्रालय के 9 दिसंबर 2020 के दिशानिर्देशों के अनुसार दिया जाएगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए 70,000 रुपये प्रति माह का तय पारिश्रमिक दिया जाएगा।

लीगल कंसल्टेंट की नियुक्ति शुरुआत में एक साल के लिए होगी। कामकाज और मंत्रालय की जरूरत के आधार पर इसे बढ़ाया या कम किया जा सकता है। हालांकि, नियुक्ति की अधिकतम अवधि 3 साल तक होगी।नइस पद पर महंगाई भत्ता, सरकारी आवासीय टेलीफोन, ट्रांसपोर्ट सुविधा या ट्रांसपोर्ट अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, सीजीएचएस और मेडिकल खर्च की भरपाई जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

एक कैलेंडर वर्ष में 18 दिन की छुट्टी मिलेगी। छुट्टी का हिसाब ज्वाइन करने की तारीख से प्रो-राटा आधार पर होगा। इस्तेमाल नहीं की गई छुट्टी अगले साल आगे नहीं बढ़ाई जा सकेगी और न ही उसके बदले पैसे मिलेंगे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के लिए दोनों में से कोई भी पक्ष एक महीने का नोटिस या एक महीने की सैलरी, जैसा लागू हो, देकर नियुक्ति समाप्त कर सकता है।

दिल्ली होगी तैनाती की जगह

लीगल कंसल्टेंट का मुख्यालय नई दिल्ली होगा। रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता रिटायरमेंट के समय उनके लागू अधिकारों के अनुसार मिलेगा। अन्य उम्मीदवारों को सरकारी काम से देश के अंदर यात्रा के लिए सामान्य नियमों के तहत डिप्टी सेक्रेटरी/डायरेक्टर स्तर के अधिकारी के मुताबिक टीए/डीए दिया जाएगा। इसके अलावा कोई अन्य लाभ नहीं मिलेगा।

लीगल कंसल्टेंट को नियुक्ति के दौरान और नियुक्ति खत्म होने के बाद भी इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के प्रावधानों का पालन करना होगा।

क्या होगा काम?

लीगल कंसल्टेंट की प्रमुख जिम्मेदारियों में मंत्रालय के सामने आने वाले कानूनी मामलों पर कानूनी राय देना शामिल है। इसके अलावा मंत्रालय के खिलाफ दाखिल ओए, रिट पिटीशन, एसएलपी और पीआईएल पर पैरावाइज कमेंट तैयार कर सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद संबंधित स्टैंडिंग काउंसिल को भेजना होगा, ताकि काउंटर एफिडेविट तैयार किया जा सके।

काउंसिल की ओर से मिले काउंटर एफिडेविट की पैरावाइज कमेंट के आधार पर जांच भी करनी होगी। इसके अलावा मंत्रालय में लंबित कोर्ट केस का रजिस्टर बनाए रखना, इन मामलों की निगरानी करना और सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहना भी जिम्मेदारी में शामिल होगा। मंत्रालय की ओर से समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कानूनी काम भी करने होंगे।

नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। वह किसी लंबित जांच में आरोपी अधिकारी नहीं होना चाहिए और उसकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। प्राप्त आवेदनों में उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से चयन के लिए मंत्रालय की ओर से स्क्रीनिंग-कम-सेलेक्शन कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी का फैसला अंतिम और सभी संबंधित पक्षों के लिए बाध्यकारी होगा।

इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की ओर से दिए गए Google Form के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।

उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ No Conflict of Interest का एफिडेविट भी जमा करना होगा। मंत्रालय को बिना कोई कारण बताए किसी भी आवेदन को खारिज करने का अधिकार होगा।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डीडी न्यूज में कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती, 35 हजार रुपये तक मानदेय

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज के तहत हैदराबाद स्थित आरएनयू (RNU) में कॉपी एडिटर के एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
PrasarBharti8541

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज के तहत हैदराबाद स्थित रीनजल न्यूज यूनिट (RNU) में कॉपी एडिटर के एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति एक साल के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर होगी। इसके लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए मासिक मानदेय 30,000 से 35,000 रुपये के बीच होगा। मानदेय पर बातचीत की जा सकती है।

योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री के साथ पत्रकारिता/मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पत्रकारिता/मास कम्युनिकेशन में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित भाषा में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

अनुभव और उम्र

उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन की तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए।

प्रसार भारती के मौजूदा पैनल में शामिल कैजुअल असाइनी, जो किसी आरएनयू/डीडीके/दूरदर्शन/आकाशवाणी स्टेशन में लगातार कम से कम 5 साल से काम कर रहे हैं और पद की योग्यता पूरी करते हैं, उन्हें अधिकतम उम्र में 10 साल की छूट दी जाएगी।

काम की जिम्मेदारियां

कॉपी एडिटर को न्यूज स्टोरी लिखने, विजुअल्स एडिट करने और रनडाउन तैयार करने का काम करना होगा। इसके अलावा ग्राफिक एलिमेंट तैयार करना, लगातार विकसित हो रही खबरों को ट्रैक करना, विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाना, उनकी स्क्रिप्ट तैयार करना और निगरानी करना शामिल होगा।

कॉपी एडिटर को रिपोर्टर्स की ओर से भेजी गई न्यूज रिपोर्ट को एडिट करने और उसमें जरूरी वैल्यू जोड़ने का काम भी करना होगा।

 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

News9Live में फ्रेशर्स के लिए नौकरी का मौका, डिजिटल एडिटोरियल टीम में होगी भर्ती

News9Live (TV9 Digital) ने अपनी डिजिटल एडिटोरियल टीम के लिए फ्रेशर्स से आवेदन मांगे हैं। कंपनी अलग-अलग विषयों पर खबरें और डिजिटल कंटेंट तैयार करने के लिए एडिटोरियल राइटर्स की तलाश कर रही है।

Last Modified:
Thursday, 24 September, 2026
JObs512

News9Live (TV9 Digital) ने अपनी डिजिटल एडिटोरियल टीम के लिए फ्रेशर्स से आवेदन मांगे हैं। कंपनी अलग-अलग विषयों पर खबरें और डिजिटल कंटेंट तैयार करने के लिए एडिटोरियल राइटर्स की तलाश कर रही है।

इस भर्ती में मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों के लिए अवसर दिया गया है।

  1. Lifestyle और Entertainment

इस टीम में काम करने वाले उम्मीदवारों को मनोरंजन, सेलिब्रिटी, संस्कृति, ट्रेंड्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना होगा।

  1. Technology और Science

इसमें कंज्यूमर टेक्नोलॉजी, AI, गैजेट्स, गेमिंग, विज्ञान और इंटरनेट ट्रेंड्स से जुड़ी खबरें शामिल हैं।

  1. Main News Desk

इस टीम में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, अपराध, वायरल और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी खबरों पर काम करना होगा।

उम्मीदवार में क्या होना चाहिए?

कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जिनकी लेखन क्षमता अच्छी हो, खबरों की समझ हो और तेजी से खबर तैयार करने की क्षमता हो। इसके साथ ही डिजिटल मीडिया की जानकारी और अंग्रेजी में लिखने-बोलने का आत्मविश्वास भी जरूरी है।

जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, इंटर्नशिप, कॉलेज पब्लिकेशन या डिजिटल राइटिंग का अनुभव रखने वाले फ्रेशर्स को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

कैसे करें आवेदन?

अगर आपको खबरें पढ़ने-लिखने में रुचि है और तेज गति से काम करने वाले डिजिटल न्यूजरूम में काम करना चाहते हैं, तो अपना रिज्यूमे ईमेल आईडी vijeta.tuteja@tv9.com पर मेल कर सकते हैं। ईमेल भेजते समय Subject में “News9live” लिखना जरूरी है।  

 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नेशनल बुक ट्रस्ट में एडिटोरियल असिसटेंट के पदों पर भर्ती, 16 भाषाओं में मौका

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) ने एडिटोरियल असिसटेंट (संपादकीय सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Last Modified:
Thursday, 24 September, 2026
NBT8541

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) ने एडिटोरियल असिसटेंट (संपादकीय सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में अलग-अलग भारतीय भाषाओं के लिए पद रखे गए हैं। योग्य उम्मीदवार अपनी संबंधित भाषा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इन भाषाओं में होगी भर्ती

एडिटोरियल असिसटेंट के पदों के लिए तेलुगु, कन्नड़, ओड़िया, गुजराती, मलयालम, बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथिली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली और पंजाबी भाषाओं में अवसर दिया गया है। प्रत्येक भाषा के लिए 1 पद रखा गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी प्रकाशन गृह के संपादकीय विभाग में कम से कम 1 साल का अनुभव मांगा गया है।

उम्मीदवार को अनुवाद और कॉपी एडिटिंग, प्रूफरीडिंग की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही अच्छी लिखित और मौखिक संवाद क्षमता भी जरूरी है।

उम्र सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।

आवेदन और पूरी जानकारी

भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:

www.nbtindia.gov.in

नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और शर्तों को जरूर पढ़ लें। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने MTS भर्ती नियम बदलने का रखा प्रस्ताव, 30 दिन में मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने मुख्य सचिवालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ग्रुप-C के पदों के भर्ती नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

Last Modified:
Tuesday, 22 September, 2026
MIB9865

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने मुख्य सचिवालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ग्रुप-C के पदों के भर्ती नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। मंत्रालय ने इसके लिए ड्राफ्ट भर्ती नियम जारी किए हैं और संबंधित पक्षों से इस पर सुझाव मांगे हैं।

मंत्रालय ने 21 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में कहा है कि MTS के भर्ती नियमों में बदलाव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के मॉडल भर्ती नियमों और 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप करने का प्रस्ताव है।

मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से कहा है कि वे ड्राफ्ट भर्ती नियमों पर अपने सुझाव नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिन के भीतर ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। सुझाव admin1.inb@nic.in पर भेजे जा सकते हैं।

MTS के 67 पद प्रस्तावित

ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, MTS के 67 पद प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि, इन पदों की संख्या काम के बोझ के आधार पर बदली जा सकती है। ये पद जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप-C, नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्ट्रियल श्रेणी में होंगे। इन पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-1 तय किया गया है, जिसमें वेतनमान 18,000 से 56,900 रुपये होगा।

18 से 25 साल होगी उम्र

सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल तक रखने का प्रावधान है, जो केंद्र सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार लागू होगी।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। उम्र तय करने की महत्वपूर्ण तारीख कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी विज्ञापन में बताई जाएगी।

100% पद सीधी भर्ती से

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार MTS के 100% पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। इस पद के लिए दो साल की परिवीक्षा अवधि होगी। सफलतापूर्वक परिवीक्षा पूरी करने के लिए मंत्रालय की ओर से तय अनिवार्य प्रशिक्षण भी करना होगा।

विभागीय समिति करेगी पुष्टि

कर्मचारियों की पुष्टि के लिए ग्रुप-C विभागीय पुष्टि समिति होगी। इसमें मुख्य सचिवालय के प्रशासन से जुड़े अधिकारी और मंत्रालय की किसी मीडिया यूनिट या संबद्ध कार्यालय का अधिकारी शामिल होगा। समिति में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से जुड़े अधिकारी को भी सदस्य के तौर पर शामिल करने का प्रावधान रखा गया है, अगर विभाग में ऐसे अधिकारी उपलब्ध हों।

ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि नए नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से लागू होंगे। प्रस्तावित नियम 2017 के मौजूदा MTS भर्ती नियमों की जगह लेंगे।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिकों और अन्य विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षण, उम्र में छूट और दूसरी रियायतें केंद्र सरकार के समय-समय पर जारी नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

CBFC में क्षेत्रीय अधिकारी के पदों पर आवेदन आमंत्रित, ARO भी होंगे नियुक्त

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने CBFC के क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्रीय अधिकारी और अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारी के पद प्रतिनियुक्ति पर भरने का प्रस्ताव दिया है।

Last Modified:
Monday, 21 September, 2026
CBFC965

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्रीय अधिकारी (Regional Officer) और अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारी (Additional Regional Officer) के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने का प्रस्ताव दिया है।

मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, चेन्नई, कटक, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई स्थित सीबीएफसी के क्षेत्रीय कार्यालयों में एक-एक क्षेत्रीय अधिकारी के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मुंबई में एक अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारी का पद भी भरा जाएगा। इस तरह कुल 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

क्षेत्रीय अधिकारी के पद

क्षेत्रीय अधिकारी के 6 पद जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘ए’, राजपत्रित श्रेणी के हैं। इन पदों का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-12 (78,800-2,09,200 रुपये) है। पहले यह वेतनमान पे बैंड-3 (15,600-39,100 रुपये) और 7,600 रुपये ग्रेड पे के रूप में था।

इन पदों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) या सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘ए’ के ऐसे अधिकारी पात्र होंगे, जो भारत सरकार में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य हों। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी और संबंधित क्षेत्र की एक अन्य भारतीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

भाषा की आवश्यकता संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के हिसाब से होगी:

  • चेन्नई के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए तमिल
  • कटक के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए ओड़िया
  • दिल्ली के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए हिंदी
  • हैदराबाद के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए तेलुगु
  • कोलकाता के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए बंगाली
  • मुंबई के क्षेत्रीय अधिकारी के लिए मराठी

इसके अलावा उम्मीदवार को भारतीय इतिहास और संस्कृति का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। साथ ही जिम्मेदारी वाले पद पर कम से कम 10 साल का प्रशासनिक या प्रबंधकीय अनुभव भी जरूरी है। क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्य तौर पर 4 साल से अधिक नहीं होगी।

मुंबई में अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारी का पद

मुंबई स्थित CBFC के क्षेत्रीय कार्यालय में एक अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारी का पद भी भरा जाएगा। यह पद भी जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘ए’, राजपत्रित श्रेणी का है। इस पद का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-11 (67,700-2,08,700 रुपये) है। पहले यह पे बैंड-3 (15,600-39,100 रुपये) और 6,600 रुपये ग्रेड पे के रूप में था।

इस पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा या सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘ए’ के उपयुक्त अधिकारी पात्र होंगे। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी और संबंधित पद के लिए जरूरी भारतीय भाषा, यानी इस मामले में मराठी, का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को भारतीय इतिहास और संस्कृति की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास जिम्मेदारी वाले पद पर कम से कम 7 साल का प्रशासनिक या प्रबंधकीय अनुभव होना चाहिए। इस पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्य तौर पर 3 साल से अधिक नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर योग्य उम्मीदवारों के लिए निर्धारित योग्यता में छूट देने का अधिकार भी सक्षम प्राधिकारी के पास रहेगा।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी

मंत्रालय ने कहा है कि योग्य अधिकारियों के आवेदन निर्धारित प्रारूप में भेजे जाएं। आवेदन के साथ पिछले 5 साल का अपडेटेड APAR डोजियर देना होगा। एपीएआर की सभी फोटो कॉपी अंडर सेक्रेटरी या उसके समकक्ष पद से नीचे के अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए।

इसके अलावा आवेदन के साथ ये दस्तावेज भी देने होंगे:

  • विजिलेंस क्लियरेंस
  • पिछले 10 साल में किसी छोटी या बड़ी सजा दिए जाने या नहीं दिए जाने का विवरण
  • इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट
  • कैडर क्लियरेंस

56 साल से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए

मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख को 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य अधिकारी अपना पूरा आवेदन अंडर सेक्रेटरी (फिल्म्स), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, वर्क हॉल नंबर 22049, दूसरी मंजिल, कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली-110001 के पते पर भेज सकते हैं।

आवेदन Employment News में इस विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख () से 60 दिनों के भीतर भेजना होगा। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अधिकारी इन पदों के लिए अपनी इच्छा से आवेदन करेंगे, वे बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ले सकेंगे। यह कार्यालय ज्ञापन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए