होम / एडमिशन-जॉब्स / DB Digital से जुड़ने का अच्छा मौका, इस पद पर है वैकेंसी
DB Digital से जुड़ने का अच्छा मौका, इस पद पर है वैकेंसी
‘दैनिक भास्कर’ समूह की डिजिटल डिवीजन ‘डीबी डिजिटल’ (DB Digital) में वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां भोपाल के लिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘दैनिक भास्कर’ समूह की डिजिटल डिवीजन ‘डीबी डिजिटल’ (DB Digital) को अपने फीचर सेक्शन के लिए राइटर्स की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह नियुक्तियां भोपाल के लिए हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक को लिखने-पढ़ने का शौक होना चाहिए। जर्नलिज्म की डिग्री धारकों के साथ-साथ वे आवेदक भी अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास यह डिग्री नहीं है।
इसके अलावा, इस पद के लिए इंजीनियरिंग और अकाउंट्स पढ़े लोग भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें अच्छा लिखना आना चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपने अपडेटेड रिज्युमे के साथ-साथ अपने बारे में और अपने काम के बारे में एक हजार अथवा उससे ज्यादा शब्दों में लिखकर aman.kumar1@dainikbhaskar.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब भोपाल नौकरी डिजिटल वैकेंसी मीडिया जॉब्स राइटर दैनिक भास्कर डिजिटल लेखक भर्ती डिजिटल टीम डिजिटल डेस्क डिजिटल सेक्शन