होम / एडमिशन-जॉब्स / अब हिंदी में भी कर सकेंगे डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा

अब हिंदी में भी कर सकेंगे डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा

यदि आप डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा करना चाहते हैं और वो भी हिंदी में तो अब यह मुमकिन है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यदि आप डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा करना चाहते हैं और वो भी हिंदी में तो अब यह मुमकिन है। हिंदी के तेजी से होते विस्तार को ध्यान में रखते हुए बेनेट यूनिवर्सिटी के टाइम स्कूल ऑफ़ मीडिया ने हिंदी डिजिटल मीडिया में एक पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम लांच किया है। इस तरह बेनेट पहली ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, जिसने यह पाठ्यक्रम हिंदी में उपलब्ध कराया है। पिछले कुछ वक़्त में हिंदी का दायरा काफी बढ़ा है। मीडिया संस्थानों को अंग्रेजी के साथ-साथ अब हिंदी पर भी फोकस करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी हिंदी को तवज्जो दी जाने लगी है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 500 मिलियन इंटरनेट यूजर हैं और 2021 तक इस आंकड़े के 650 मिलियन पहुँचने का अनुमान है। लिहाजा डिजिटल मीडिया में नौकरियों के अवसरों में भी इजाफा होना तय है और हिंदी के विस्तार को देखए हुए हिंदी का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। इसी के मद्देनजर बेनेट यूनिवर्सिटी ने यह कोर्स लांच किया है।
 
इस बारे में टाइम्स इंटरनेट के चीफ एडिटर राजेश कालरा ने कहा ‘एनबीटी में हम हिंदी में जो ग्रोथ देख रहे हैं, वो अप्रत्याशित है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में हम अंग्रेजी से भी आगे निकल जाएंगे। हालांकि, हमें ऐसे कुशल लोगों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जो हिंदी समझते हों और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन में दक्ष हों। खासकर हमारे जैसे संस्थानों के लिए बेनेट यूनिवर्सिटी का यह एक वर्षीय कोर्स बिल्कुल सही समय पर आया है।’ इस कोर्स को नवभारत टाइम्स और टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि हिंदी में डिजिटल मीडिया डिप्लोमा हिंदी भाषाई छात्रों के लिए करियर के लिहाज से काफी मददगार साबित होगा।
 


टैग्स डिजिटल मीडिया
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

36 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

59 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago