होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC ने प्रोफेसर्स की नौकरियों के विज्ञापन में किया बदलाव

IIMC ने प्रोफेसर्स की नौकरियों के विज्ञापन में किया बदलाव

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन द्वारा पिछले दिनों 14 पदों पर भर्ती के लिए निकाला गया था विज्ञापन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

भारत में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ यानी आईआईएमसी सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान माना जाता है। इसके रीजनल कैंपस आइजोल,  ढेंकनाल, जम्मू और कोट्टायम में है। पिछले दिनों आईआईएमसी ने प्रोफेसर्स के खाली 14 पदों के लिए एक विज्ञापन जारी किया था, लेकिन अब आईआईएमसी ने इस विज्ञापन में एक बड़ा बदलाव किया है और उसकी सूचना अखबारों में प्रकाशित की है।

इन 14 रिक्तियों में प्रोफेसर्स के 6 पद, एसोसिएट प्रोफेसर्स के 6 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर्स के 2 पद थे। अब आईआईएमसी ने एक नया विज्ञापन निकाला है। यह विज्ञापन दरअसल पिछले विज्ञापन का संशोधन है। इस संशोधन के मुताबिक अब पदों की संख्या 14 के बजाय 16 हो गई है। पूर्व में जो पद निकाले गए थे,‌ वह वैसे ही रहेंगे लेकिन दो प्रोफेसर के पद जनसंचार विषय में और बढ़ा दिए गए हैं।

यानी अब प्रोफेसर के कुल पद आठ हो गए हैं, जिनमें से चार सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे। दो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रहेंगे, एक अनुसूचित जाति और एक ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित होगा। एसोसिएट प्रोफेसर के पद वही 6 ही रहेंगे, जिनमें से दो सामान्य वर्ग के लिए, दो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 1 अनुसूचित जाति के लिए और एक ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित रहेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 पद रहेंगे और दोनों पद सामान्य जाति के व्यक्तियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी आप यहां क्लिक कर ले सकते हैं।  

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स विज्ञापन नौकरी आईआईएमसी शुद्धिपत्र
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago