होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए विधानसभा सचिवालय में नौकरी पाने का मौका, 30 मई तक करें आवेदन

पत्रकारों के लिए विधानसभा सचिवालय में नौकरी पाने का मौका, 30 मई तक करें आवेदन

जो पत्रकार नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जो पत्रकार नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में रिपोर्टर (प्रतिवेदक) की 8 वैकेंसी निकली हैं, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन  पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही शासन द्वारा मान्यता प्राप्त/संस्था/शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से हिंदी शीघ्रलेखन (हिंदी स्टेनोग्राफी) परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और हिंदी शीघ्रलेखन में 140 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 30 मई 2020 तक जारी रहेगी।

वेतनमान - 56100-177500 रुपए/लेवल - 12

आयु सीमा 

- न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। 

- छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। 

- छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

- आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी। 

- सभी तरह की छूट को मिलाकर आयु 45 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन

स्किल टेस्ट और इंटरव्यू। दोनों में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

परीक्षा शुल्क

अनारक्षित वर्ग - 350 रुपए

ओबीसी - 250 रुपए

एससी/एसटी/दिव्यांग- 200 रुपए 

विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन का लिंक-

इच्छुक उम्मीदवार 30 मई तक cgvidhansabha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   


टैग्स रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

31 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

16 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago