होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित फेलोशिप का बेहतरीन मौका
पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित फेलोशिप का बेहतरीन मौका
इस फेलोशिप के लिए आवेदक को भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान अथवा मालदीव का नागरिक होना चाहिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश समेत साउथ एशियाई देशों के पत्रकारों के लिए ‘साउथ एशियन जर्नलिज्म फेलोशिप’ (SAJP) पाने का सुनहरा मौका है। इस फेलोशिप का आयोजन लंदन की प्रतिष्ठित ‘वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी’ (University of Westminster) कराती है और इसके लिए विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा फंड की व्यवस्था की जाती है।
बताया जाता है कि फेलोशिप के तहत ‘Good Governance in a Changing World: the Media, Politics and Society’ टाइटल से आठ हफ्ते का कार्यक्रम होगा। इस फेलोशिप के तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की जाएगी।
फेलोशिप के लिए चयनित पत्रकार आठ सप्ताह में विभिन्न लेक्चर्स, विजिट्स और डिस्कशन में भाग लेंगे, जिससे उन्हें ब्रिटेन के प्रमुख शिक्षाविदों, मीडिया और क्षेत्र की राजनीतिक हस्तियों से परिचित होने का मौका मिलेगा।
इस दौरान वे यूके के कुछ शीर्ष मीडिया संगठनों में कार्यरत पत्रकारों से भी मिलेंगे और अंतिम सप्ताह में अपनी पसंद के विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित करेंगे। बताया जाता है कि यह फेलोशिप प्रोग्राम मार्च 2020 में शुरू होगा।
इस फेलोशिप के लिए आवेदक को भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान अथवा मालदीव का नागरिक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक को पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम सात साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी यहां क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।
टैग्स फेलोशिप वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी