होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगी दो नई स्कॉलरशिप
IIMC के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगी दो नई स्कॉलरशिप
इंडियन इंस्टीहट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन की एलुमनी एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार केएस जोली की याद में इन स्कॉलरशिप को शुरू करने का लिया निर्णय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आईआईएमसी के पूर्व छात्रों और आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के शुभचिंतकों द्वारा शैक्षिक सत्र 2018-19 से आईआईएमसीएए स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। इस साल विभिन्न विभागों और कैंपस के विद्यार्थियों को 11 ऐसी स्कॉलरशिप दी जा चुकी हैं। ये स्कॉलरशिप पांच साल के लिए दी गई हैं।
आईआईएमसीएए स्कॉलरशिप के तहत चुने गए विद्यार्थियों में से प्रत्येक को 25 हजार रुपए देने की शुरुआत की गई है। पांच साल बाद इनकी समीक्षा की जाएगी और यदि सपोर्टर्स स्कॉलरशिप को जारी रखने पर सहमति जताते हैं तो इन्हें अगले पांच साल के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। अब दो स्कॉलरशिप और शामिल होने के बाद अगले साल से विद्यार्थियों को 13 स्कॉलरशिप मिल सकेंगी।
बता दें कि कंवर सेन जोली का पिछले हफ्ते लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। करीब 86 साल के जोली गुरुग्राम में रहते थे। ‘Consocia Advisory’ और ‘Sashakt Development & Empowerment Foundation’ के फाउंडर दीपक जोली अपने दिवंगत पिता की याद में आईआईएमसी के हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग में इन स्कॉलरशिप के लिए सपोर्ट करेंगे।
स्कॉलरशिप के नियम-शर्तों व अन्य जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन स्कॉलरशिप कंवर सेन जोली आईआईएमसीएए