होम / एडमिशन-जॉब्स / ANI ने इस पद पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
ANI ने इस पद पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
ANI ने इस पद के लिए जो शर्तें रखी हैं, उसके मुताबिक, आवेदकों को टीम हैंडल करने की कला आनी जरूरी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) ने अंग्रेजी भाषा कार्यरत डिजिटल हेड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए खबरों का अनुभव होना बहुत ही जरूरी है।
चयनित उम्मीदवार को एक मजबूत टीम बनानी होगी, वेबसाइट को पुन: ठीक कराना होगा व वेब ऐप (PWA) को निर्मित कराना होगा। बाउंस रेट कम रखते हुए ऑर्गेनिक, रेफ्रल, सोशल और डायरेक्ट सोर्सेज से ट्रैफिक बढ़ाने पर काम करना होगा।
उपरोक्त कार्यों को देखते हुए ANI ने इस पद के लिए जो शर्तें रखी हैं, उसके मुताबिक, आवेदकों को टीम हैंडल करने की कला आनी जरूरी है, लेखन और वर्बल कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतरीन होनी चाहिए। फाइनेंशियल व एनालिटिक योग्यता में निपुण होना जरूरी है। एडवर्टाइजिंग, डिजिटल मीडिया या इसके समकक्ष दस साल का अनुभव होना जरूरी है।
उपरोक्त शर्तों पर जो उम्मीदवार खुद को खरा पाते हैं, वह अपना रेज्यूमे hr@aniin.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब नौकरी एएनआई डिजिटल हेड