होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘ANI’ दे रही है इन पदों पर नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन
‘ANI’ दे रही है इन पदों पर नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन
‘एएनआई’ ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल दिल्ली में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए है और रोटेशनल शिफ्ट में काम करना अनिवार्य होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और शिफ्ट में काम करने में सहज हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।
दरअसल, देश की प्रमुख न्यूज एजेंसियों में शामिल ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) ने अपनी अंग्रेजी एडिटोरियल टीम के लिए दिल्ली में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो रोटेशनल शिफ्ट में काम करने के लिए तैयार हैं। ‘एएनआई’ ने इस भर्ती के तहत तीन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें सब एडिटर (नेशनल डेस्क), सब एडिटर (इंटरनेशनल डेस्क) और कॉपी एडिटर (प्रिंट डेस्क) शामिल हैं।
‘एएनआई’ ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल दिल्ली में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए है और रोटेशनल शिफ्ट में काम करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे और कवर लेटर amanpreet.k@aniin.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स