होम / एडमिशन-जॉब्स / अमर उजाला के डिजिटल विंग में वैकेंसी, ट्रेनी भी कर सकते हैं अप्लाई
अमर उजाला के डिजिटल विंग में वैकेंसी, ट्रेनी भी कर सकते हैं अप्लाई
यदि आप डिजिटल मीडिया में है, लेखन में दिलचस्पी है और काम तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अमर उजाला के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन मौका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
यदि आप डिजिटल मीडिया में है, लेखन में दिलचस्पी है और काम तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अमर उजाला के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, अमर उजाला ग्रुप की डिजिटल विंग को कंटेंट राइटर, जूनियर कंटेंट राइटर और ट्रेनी लेवल पर पत्रकारों की आवश्यकता है।
बता दें कि इन पदों पर वैकेंसी 4 कैटेगरी के तहत निकाली गई हैं, जिनमें टेक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन व ऑटो कैटेगरी शामिल हैं। आपकी जिस भी कैटेगरी में अच्छी पकड़ है, उस कैटेगरी के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
अमर उजाला ने आवेदनकर्ताओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिनमें हिंदी का ज्ञान और हिंदी टाइपिंग का आना बेहद जरूरी है। आवेदनकर्ताओं में से यदि किसी का चयन हो जाता है, तो उन्हें तुरंत ही जॉइन करना होगा, वर्क फ्रॉम होम की सुविधा नहीं दी जाएगी और दिल्ली-एनसीआर से बाहर भी शिफ्ट किया जा सकता है।
इन सभी शर्तों पर यदि आवेदक खुद को फिट पाते हैं, तो अपना रेज्युमे ई-मेल आईडी rishika.mehra@auw.co.in पर भेज सकते हैं।
टैग्स अमर उजाला डिजिटल वैकेंसी कंटेंट राइटर