होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC ढेंकनाल में शुरू होगा नया PG डिप्लोमा कोर्स

IIMC ढेंकनाल में शुरू होगा नया PG डिप्लोमा कोर्स

इस पाठ्यक्रम में 40 सीटें उपलब्ध होंगी। प्रवेश प्रक्रिया आईआईएमसी की प्रवेश नीति के अनुरूप सीयूईटी-पीजी (CUET-PG) स्कोर के आधार पर होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत समविश्वविद्यालय, ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) ने अपने पूर्वी क्षेत्रीय परिसर, ढेंकनाल, ओडिशा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और ब्रैंड मैनेजमेंटमें एक नए स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजी डिप्लोमा) कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है।

यह नवाचारपूर्ण कार्यक्रम कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, रेप्‍युटेशन मैनेजमेंट, पॉलिटिकल कम्युनिकेशन, क्राइसिस कम्युनिकेशन और ब्रैंड स्ट्रैटेजी जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में दक्ष पेशेवरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, मीडिया रिलेशंस, इंटरनल और एक्‍स्‍टर्नल कम्युनिकेशन, क्राइसिस मैनेजमेंट, ब्रैंड स्‍टोरीटेलिंग और डिजिटल ब्रैंड एंगेजमेंट जैसे कौशलों में दक्ष बनाएगा।

वर्ष 1993 में स्थापित ढेंकनाल परिसर आईआईएमसी का दूसरा सबसे पुराना परिसर है और पूर्वी भारत में मीडिया शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है। यह परिसर ओडिशा राज्य में स्थित है, जो आज औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और कॉरपोरेट निवेश की दृष्टि से तेजी से प्रगति कर रहा है। भुवनेश्वर जैसे उभरते हुए व्यावसायिक और स्टार्टअप केंद्र के समीप होने के कारण विद्यार्थियों को उद्योग से प्रत्यक्ष जुड़ाव और नेटवर्किंग के भरपूर अवसर मिलेंगे।

इस पाठ्यक्रम में 40 सीटें उपलब्ध होंगी और यह आईआईएमसी ढेंकनाल के आधुनिक सुविधाओं से युक्त पूर्णतः आवासीय परिसर में संचालित किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया आईआईएमसी की प्रवेश नीति के अनुरूप सीयूईटी-पीजी (CUET-PG) स्कोर के आधार पर होगी। आईआईएमसी के ऑनलाइन पंजीकरण एवं काउंसलिंग पोर्टल के शीघ्र खुलने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है।

इस नए कार्यक्रम की शुरुआत के साथ, आईआईएमसी ढेंकनाल बदलते इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रोजगार संभावनाओं के अनुरूप अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को और समृद्ध कर रहा है, जिससे भविष्य के लिए सक्षम और कुशल मीडिया व संचार पेशेवरों को तैयार करने के उसके संकल्प को और बल मिले।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए इच्‍छुक अभ्‍यार्थी भारतीय जन संचार संस्‍थान की वेबसाइट https://iimc.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago