होम / विचार मंच / 2024 तक कितने नेता विपक्ष के शिविर में खड़े रह पाएंगे: अमिताभ अग्निहोत्री

2024 तक कितने नेता विपक्ष के शिविर में खड़े रह पाएंगे: अमिताभ अग्निहोत्री

जब मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे लोग जेल गए तो इनकी पार्टी के लोगों को और उनके समर्थकों को यह लगता था कि कुछ ही दिनों में यह जेल से बाहर आ जाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अमिताभ अग्निहोत्री, कंसल्टिंग एडिटर, टीवी 9 उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड।

देश का राजनीतिक तापमान इस बार बड़ा विचित्र है। परिदृश्य ऐसा बन रहा है कि 2024 के आम चुनाव तक कितने नेता और कितने नेताओं की पार्टियां विपक्षी एकता का दम भर पाएंगे? महाराष्ट्र में जो हुआ और शरद पवार का घर और पार्टी दोनों टूट गए। अजित पवार ने विद्रोह किया और भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी को अपने खेमे में मिलाकर एक नया गठबंधन खड़ा कर दिया।

उसके बाद तो अब ऐसा लगने लगा है कि विपक्षी एकता की यह डगर बहुत कठिन होने वाली है। जब मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे लोग जेल गए तो इनकी पार्टी के लोगों को और उनके समर्थकों को यह लगता था कि कुछ ही दिनों में यह जेल से बाहर आ जाएंगे। इलाज के लिए हो सकता है वह बाहर आ गए ! किसी से मिलने के लिए हो सकता है वह बाहर आ गए! अन्यथा तिहाड़ में ही है।

सत्येंद्र जैन जी का तो पता नहीं कितना समय तिहाड़ में बीत चुका है और 8 महीने से मनीष सिसोदिया भी जेल में ही हैं। उधर आप तमिलनाडु में देखिए कि स्टालिन के मंत्री किस तरीके से फूट-फूट कर रोए और आखिरकार उन्हें भी जेल जाना पड़ा। महाराष्ट्र में नवाब मलिक का उदाहरण सबके सामने हैं।

उनके जैसा कोई वाचाल नेता ही आज के समय में होगा लेकिन वह जेल में है। वह भी यही कहते रहते थे कि कोई हमारा क्या बिगाड़ लेगा? और जब बिगड़ा तो ऐसा बिगड़ा की जेल गए और जेल भी ऐसे गए की जमानत की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। यह जो एक माहौल बन रहा है, एक परिदृश्य खड़ा हो रहा है, यह यही सवाल खड़े कर रहा है कि 2024 तक विपक्षी एकता में आखिर कितने दल बचेंगे और कितने लड़ेंगे !

राजनीतिक शब्दावली में आप इसे कुछ भी कहिए लेकिन आज एक ऐसा समय आ गया है जब हर पार्टी दूसरी पार्टी को भाजपा की B टीम कहती है  और एजेंट बताती है।

(यह लेखक के निजी विचार है)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी : नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

58 minutes ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago