होम / विचार मंच / पीयूष पांडेय ने सिखाया कि इंसानियत ही सबसे बड़ी कला है: संतोष देसाई
पीयूष पांडेय ने सिखाया कि इंसानियत ही सबसे बड़ी कला है: संतोष देसाई
पीयूष पांडेय का दिल बहुत बड़ा था। वह हर उस व्यक्ति को गले लगाते थे जो उनसे जुड़ता था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
फ्यूचरब्रैंड्स इंडिया के सीईओ संतोष देसाई ने विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडेय के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पीयूष पांडेय ऐसे इंसान थे जो अपने आस-पास के हर व्यक्ति को यह एहसास कराते थे कि वह खास है, उसकी बात सुनी जा रही है और उसकी कद्र की जा रही है।
संतोष देसाई ने कहा, “पीयूष का दिल बहुत बड़ा था। वह हर उस व्यक्ति को गले लगाते थे जो उनसे जुड़ता था। उनकी गर्मजोशी और उत्साह हर किसी को छू जाता था। उन्होंने हमेशा लोगों को दिया ही दिया है, चाहे वह उनके युवा सहयोगी हों, क्लाइंट हों या उनके दोस्त, जो उन्हें बेहद प्यार करते थे।”
उन्होंने आगे कहा, “विज्ञापन की दुनिया में उनके योगदान को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उनकी असली खूबी थी उनका बेहद मानवीय स्वभाव। वह अपने आसपास के हर व्यक्ति को यह महसूस कराते थे कि वह महत्वपूर्ण है। आखिरी बार मैं उनसे इस साल गोवा में अपने घर पर मिला था। तब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी, लेकिन उनका वही जोश और वही जोरदार हंसी अब भी वैसी ही थी, जो पूरे कमरे को रोशनी से भर देती थी। वह पल भुलाए नहीं जा सकते।”
टैग्स