होम / विचार मंच / ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई न हो तो सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहिए मिस्टर मीडिया!

ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई न हो तो सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहिए मिस्टर मीडिया!

पिछले सप्ताह जब मैंने कोरोना केंद्रित यह स्तंभ लिखा था तो उस समय के कवरेज को देखते हुए कुछ आशंकाएं प्रकट की थीं। इस सप्ताह यह कॉलम लिखते हुए मैं संतोष का अनुभव कर रहा हूं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार ।।

पिछले सप्ताह जब मैंने कोरोना केंद्रित यह स्तंभ लिखा था तो उस समय के कवरेज को देखते हुए कुछ आशंकाएं प्रकट की थीं। इस सप्ताह यह कॉलम लिखते हुए मैं संतोष का अनुभव कर रहा हूं। मीडिया के तमाम अवतारों पर जिम्मेदारी भरा और कमोबेश संतुलित कवरेज देखने को मिल रहा है। डराने वाला और अंध विश्वास फैलाने वाला कवरेज एकाध अपवाद छोड़कर नहीं दिखाई दिया। निस्संदेह सारे पत्रकार साथी इसके लिए शाबाशी के पात्र हैं।

अपवाद के तौर पर रविवार की शाम यकीनन परेशान करने वाली थी। प्रधानमंत्री ने अपने अपने घर में रहते हुए ताली-थाली बजाने की अपील की थी। हुआ उल्टा। कुछ अनपढ़ लोग समझ बैठे, मानो उन्होंने कोरोना का अंतिम संस्कार कर दिया है और संसार पर विजय प्राप्त कर ली है। जहां सारे दिन समूह में रहने से बचा गया, एक दूसरे के निकट संपर्क में आने से बचा गया, वहीं दूसरी ओर शाम पांच बजते ही झुंड के झुंड सड़कों पर नजर आने लगे, हर्षातिरेक में चिल्लाने लगे और नारेबाजी करने लगे। जैसे उन्होंने पाकिस्तान को जमींदोज कर दिया है। सारे दिन लॉक डाउन का मतलब धरा रह गया। सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर नाचने वाले इन निपट मूर्खों का क्या किया जाए? दुर्भाग्य से अनेक चैनलों ने इन दृश्यों को प्रमुखता से स्थान दिया, मगर उतनी ही प्रमुखता से इन झुंडों की आलोचना नहीं की।  

लेकिन इस हालात में हिन्दुस्तान के सरकारी ऑल इंडिया रेडियो के अनेक केंद्रों का प्रसारण ठप्प हो जाना खतरनाक संकेत है। अगर रेडियो का स्टाफ नहीं पहुंचा और वहां रिकॉर्डेड प्रोग्राम तथा गाने सुनाए जा रहे हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मत भूलिए कि आज भी करोड़ों लोग प्रतिदिन घंटों रेडियो सुनते हैं। जंग के दिनों में अथवा आपातकाल में सरकारी प्रसारण केंद्रों को लकवा लग जाना यकीनन तंत्र पर सवाल खड़े करता है। इसी तरह दूरदर्शन के अनेक प्रादेशिक केंद्रों का प्रसारण बाधित रहा। वे या तो रिकॉर्डेड कार्यक्रम दिखा रहे हैं अथवा दूरदर्शन न्यूज या संसद के चैनलों का प्रसारण दिखा रहे हैं। भारत सरकार के लिए यह सोचने का विषय है कि असाधारण परिस्थितियों में उसका अपना प्रसारण तंत्र अपाहिज न बने।

वैसे तो आपात सेवाओं में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने मीडिया कर्मियों को छूट दी है, पर सोमवार को एक टीवी चैनल के वरिष्ठ प्रड्यूसर नवीन कुमार के साथ सफदरजंग एन्क्लेव क्षेत्र की पुलिस ने जो बरताव किया, उसे कतई जिम्मेदाराना नहीं ठहराया जा सकता। परिचय पत्र दिखाने के बावजूद उनका मोबाइल, पर्स और गाड़ी की चाबी छीन ली और गालियां देते हुए देर तक पीटा। आदम युग की यह बर्बरता पुलिस आखिर कब छोड़ेगी? उन्हें सभ्य और शालीन बनाने के लिए क्या किया जाए? माना जा सकता है कि जब अधिकांश सेवाओं के कर्मचारी घरों में बंद रहकर अपनी हिफाजत कर रहे हैं तो उन्हें यह अवसर भी नहीं मिल रहा है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्हें जल्लादी का लाइसेंस मिल गया है। इस सेवा का चुनाव उन्होंने स्वयं ही किया है। किसी ने बन्दूक की नोक पर उन्हें पुलिस में आने के लिए बाध्य नहीं किया है।  ऐसे अभद्र और गंवार पुलिसवालों के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं हो तो सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहिए मिस्टर मीडिया!


टैग्स पत्रकार राजेश बादल मीडिया कोरोना वायरस मीडिया की भूमिका
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी : नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

43 minutes ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago