होम / टीवी / दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद टीवी चैनल्स को मिला अब ये आदेश
दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद टीवी चैनल्स को मिला अब ये आदेश
जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन बाद 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गए हैं। लद्दाख में कारगिल और लेह जिलों को शामिल किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने सभी प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनल्स को देश के नए राजनैतिक नक्शे (political map) का इस्तेमाल करने के आदेश दिए हैं। 31 अक्टूबर को दो नए केंद्र शासित प्रदेश-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के गठन के बाद ‘भारतीय सर्वेक्षण विभाग’ (Survey of India) ने दो नवंबर को इस नए नक्शे को जारी कर दिया है। अपने आदेश में सूचना प्रसारण मंत्रालय का कहना है, ‘यह नक्शा भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने तैयार किया है और इस नक्शे को उनकी वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। सभी टीवी चैनल्स अब केवल इस नए नक्शे का ही प्रयोग करें।’
बता दें कि राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद राज्य को दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया है। साथ ही, प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन बाद 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गए हैं। लद्दाख में कारगिल और लेह जिलों को शामिल किया गया है। इसके बाद देश का नया नक्शा भी जारी किया गया है।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी टीवी चैनल्स जम्मू कश्मीर पॉलिटिकल मैप