होम / टेलिस्कोप / CID के फैंस के लिए आई ये बुरी खबर...

CID के फैंस के लिए आई ये बुरी खबर...

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ (CID) के फैंस के लिए बुरी खबर है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ (CID) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, छोटे पर्दे का सबसे चर्च‍ित और लंबा चलने वाले यह क्राइम शो अब बंद होने वाला है। इसका आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर 2018 को टेलिकास्ट किया जाएगा।

21 साल तक चलने वाले इस शो ने हाल ही में 1546 एपिसोड्स पूरे किए थे। ये शो 1997 से लगतार सोनी टीवी पर आ रहा है।  

दया का रोल निभाने वाले एक्टर दयानन्द शेट्टी ने शो के ऑफएयर होने की खबर की पुष्टि की है। 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में दयानंद शेट्‌टी ने कहा कि शो के बंद होने के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हूं। शो सक्सेसफुली चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चैनल और प्रड्यूसर के बीच में कुछ प्रॉब्लम है। कुछ चीजों के बारे में मुझे पता है लेकिन श्योर नहीं हूं इसलिए बता नहीं सकता, लेकिन कुछ तो जरूर है। प्रड्यूसर की शो में दिलचस्पी होना बहुत जरूरी है लेकिन, अगर वे आगे कंटीन्यू नहीं करना चाहते तो यह उनकी इच्छा है। लेकिन हैरान हूं क्योंकि हमारी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। सबकुछ अच्छा चल रहा था तभी अचानक से चैनल के साथ कुछ प्रॉब्लम आ गई और ये बड़ा फैसला ले लिया गया। इसमें कोई कुछ नहीं कर  सकता।

दया ने आगे कहा कि हमने पिछले एक हफ्ते से शूटिंग बंद कर दी है। हमसे ऐसा कहा गया कि चैनल 2 से 3 महीने के लिए शो बंद कर रहा है। हम लास्ट एपिसोड को शूट कर चुके हैं जो कि 27 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा। उन्होंने अभी भी स्क्रीन पर वापस आने की उम्मीद जताई है।

सीआईडी ने छोटे पर्दे के कुछ यादगार कैरेक्टर्स दर्शकों को दिए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित रोल एसीपी प्रद्युमन का है जिसे एक्टर शिवाजी साटम अदा करते हैं। इसके अलावा सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव), दया (दयानन्द शेट्टी) और इंस्पेक्टर फ्रेडरिक (दिनेश फडनिस) के किरदार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस शो को आज भी दर्शकों से वही प्यार मिल रहा है, जो सालों पहले शुरुआती दिनों में मिला।


टैग्स सोनी टीवी सीआईडी
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

5 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago