होम / टेलिस्कोप / कंटेंट को नई धार देने में जुटा ZEE का ये चैनल, लिया बड़ा फैसला
कंटेंट को नई धार देने में जुटा ZEE का ये चैनल, लिया बड़ा फैसला
‘जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) का भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) का भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल ‘बिग गंगा’ (Big Ganga) बिहार और झारखंड में अपने दर्शकों की डिमांड को पूरा करने के लिए अपने कंटेंट को नई धार दे रहा है। अब इस चैनल पर सिर्फ लोकप्रिय हिंदी शो के डबिंग वर्जन की जगह ज्यादा ऑरिजनल कंटेंट दिखाया जाएगा। यही कारण है कि चैनल अब तीन घंटे का ऑरिजनल भोजपुरी प्राइम टाइम लेकर आया है।
सैनी ने कहा, ‘अपने इस प्लेटफॉर्म के जरिये हम ऑरिजनल भोजपुरी कंटेंट को बढ़ा रहे हैं और हमारा उद्देश्य बिहार और झारखंड में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (Hindi GECs) को कड़ी टक्कर देना है।’ क्षेत्र के लोगों को प्रीमियम कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए चैनल ने ‘Ideas The Entertainment Company’ के पारितोष पेंटर और ‘Sagar Pictures’ की मीनाक्षी को भी अपने साथ जोड़ा है। इनके द्वारा क्रमश: ‘बगलवाली जान मारेली’ और ‘दिव्य शक्ति’ को प्रड्यूस किया जाएगा। इस कवायद के तहत वीकेंड पर दो घंटे का ऑरिजिनल कंटेंट भी शामिल किया गया है। चुनावी सीजन को देखते हुए ‘राग चुनावी’ के नाम से वीकेंड पर रियलिटी शो की पेशकश भी की गई है। इसमें विभिन्न हास्य कलाकारों द्वारा चुनावी थीम पर आम आदमी के नजरिये से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा चैनल नॉन प्राइम टाइम में बच्चों के लिए भी खास शुरुआत करने की योजना बना रहा है। बच्चों के लिए ‘तेनालीरामा’ पहले ही शुरू किया जा चुका है। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए सुबह के समय में बच्चों के लिए कुछ और शो शुरू किए जाएंगे। सैनी ने बताया कि भोजपुरी दर्शकों के लिहाज से बिहार और झारखंड तो प्रमुख हैं ही, चैनल पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी अपने पैर फैला रहा है। कंटेंट पर फोकस करने के साथ ही चैनल ने साल के बड़े आयोजन जैसे वट सावित्री, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का एक कैलेंडर भी तैयार किया है।
टैग्स भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल बिग गंगा जी एंटरटेनमेंट