होम / टेलिस्कोप / टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी के बारे में आई ये चौंकाने वाली खबर...

टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी के बारे में आई ये चौंकाने वाली खबर...

टीवी और फिल्मों में मां के रोल निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टीवी

और फिल्मों में मां व दादी का रोल

निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हो

गया है। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांसे लीं। वे 62

साल की थीं और लंबे समय से किडनी की

बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें 10 दिन पहले ही मुंबई के सुजाय

अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

जहां वे आईसीयू में थीं। रीता भादुड़ी के अचानक निधन से

पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि रीता की किडनी कमोजर थी, जिसकी वजह से उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता था। पिछले कई दिनों से वे डायलसिस कराकर

शूटिंग कर रही थीं।





खाली समय में वे सेट पर ही आराम करती थीं। उनकी सेहत और काम के प्रति

लगन को देखते हुए उनकी सहूलियत के हिसाब से शेड्यूल तय किया गया था। रीता ने अपने

काम के बारे में कहा था, 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम

छोड़ दें। 'मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है। मुझे हर

समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं

खुद को व्यस्त रखती हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने

वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है।'

गौरतलब कि हिंदी और गुजराती

की लगभग 50 फिल्‍मों और कई टीवी

सीरियल्‍स में काम कर चुकीं रीता भादुड़ी इन दिनों स्‍टार भारत पर प्रसारित होने वाले शो 'निमकी मुखिया' में

दादी मां इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।रीता भादुड़ी टीवी शो 'सारा

भाई वर्सेज सारा भाई', 'अमानत', 'एक नई

पहचान' और 'बाइबल की कहानियां' में नजर आ चुकीं हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

4 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

5 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago