होम / टेलिस्कोप / बालाजी टेलिफिल्म्स में तुषार कपूर ने छोड़ा बड़ा पद, बताया ये कारण
बालाजी टेलिफिल्म्स में तुषार कपूर ने छोड़ा बड़ा पद, बताया ये कारण
जाने-माने बॉलिवुड अभिनेता तुषार कपूर ने ‘बालाजी टेलिफिल्म्स के...’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
जाने-माने बॉलिवुड अभिनेता तुषार कपूर ने ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है। यहां वह नॉन एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर थे। उनका इस्तीफा 27 मार्च से प्रभावी हो गया है।
‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई सूचना में कंपनी का कहना है कि तुषार कपूर ने यह फैसला निजी कारणों और अतिव्यस्तता के कारण लिया है। गौरतलब है कि इस कंपनी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘नागिन’ जैसे शो से टीवी की दुनिया में अपना खास मुकाम बनाया है। इसके अलावा ‘ALTBalaji’ के नाम से इसने ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ बनाई है।
टैग्स तुषार कपूर बालाजी टेलिफिल्म्स