होम / टेलिस्कोप / बार्क रेटिंग : जानें हिंदी एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल...
बार्क रेटिंग : जानें हिंदी एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल...
'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की 35वें हफ्ते की रेटिंग के अनुसार ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की 35वें हफ्ते की रेटिंग के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों (urban market+ural market) में 'जी अनमोल' अपनी बादशाहत कायम रखने में सफल रहा है।
बार्क द्वारा जारी रेटिंग्स के आंकड़ों के अनुसार जी अनमोल चैनल ने इस हफ्ते 699 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) हासिल किए हैं। वहीं, 'स्टार उत्सव' को पीछे छोड़ते हुए 'स्टार प्लस' ने 650 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया, वहीं 624 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में 'स्टार भारत' तीसरे नंबर पर रहा।
35वें हफ्ते में यदि हम टॉप फाइव प्रोग्रामों की बात करें तो 'कलर्स' का 'नागिन-3' इस हफ्ते भी 13.6 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा। जबकि इसके बाद 'जी टीवी' का 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' 12.2 और 11.6 मिलियन इंप्रेशंस के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इस लिस्ट में 'स्टार प्लस' के प्रोग्राम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को तीसरा स्थान हासिल हुआ और उसने 11.4 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए जबकि 'सब टीवी' का लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 10.3 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा।
शहरी क्षेत्रों (Urban Market) में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल:
शहरी क्षेत्रों की बात करें तो इस हफ्ते भी 'स्टार प्लस' की बादशाहत बरकरार रही और इसे 449 मिलियन इंप्रेशंस मिले जबकि 394 मिलियन इंप्रेशंस के साथ 'कलर्स' दूसरे नंबर पर बना रहा। 'जी टीवी' को पीछे छोड़ते हुए 35वें हफ्ते में 'सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन' तीसरे नंबर पर आ गया और इसे 360 मिलियन इंप्रेशंस मिले जबकि 352 मिलियन इंप्रेशंस और 351 मिलियन इंप्रेशंस के साथ 'सब टीवी' और 'जी टीवी' क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे।
शहरी क्षेत्रों में टॉप फाइव प्रोग्रामों की बात करें तो 'कलर्स' का 'नागिन-3' सबसे ऊपर रहा। इस शो को 8.8 मिलियन इंप्रेशंस मिले जबकि 8.1 मिलियन इंप्रेशंस के साथ 'स्टार प्लस' का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दूसरे नंबर पर रहा। इसी कड़ी में 'सब टीवी' का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 7.4 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि 'जी टीवी' के 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे। इन्होंने क्रमश: 7.3 मिलियन इंप्रेशंस और 6.8 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए।
ग्रामीण क्षेत्रों (Rural market) में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल:
बार्क इंडिया की रेटिंग के अनुसार, 35वें हफ्ते में 'जी अनमोल' को 565 मिलियन इंप्रेशंस मिले और यह पहले स्थान पर पहुंच गया। इसके बाद 442 मिलियन इंप्रेशंस के साथ 'स्टार उत्सव' दूसरे स्थान पर रहा। 'सोनी पल' को 414 मिलियन इंप्रेशंस मिले और यह तीसरे स्थान पर रहा जबकि 'रिश्ते' और 'दंगल टीवी' को क्रमश: चौथा और पांचवा स्थान मिला। इन्होंने क्रमश: 368 और 352 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए।
ग्रामीण क्षेत्रों में यदि टॉप फाइव प्रोग्रामों की बात करें 'जी अनमोल' का 'कुमकुम भाग्य' 8.1 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहला स्थान पाने में सफल रहा जबकि 'सोनी पल' के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 6.0 मिलियन इंप्रेशंस हासिल हुए और यह दूसरे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में 5.9 मिलियन इंप्रेशंस के साथ 'जी अनमोह' का 'महक' तीसरे स्थान पर रहा जबकि 'रब्बा वे' और 'कुंडली भाग्य' 5.7 मिलियन इंप्रेशंस और 4.9 मिलियन इंप्रेशंस के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे।
टैग्स